बाघके चर्मकी तस्करी करनेके प्रकरणमें बन्दी बनाए गए आरोपी निर्दोष छूटे
१७ फरवरी, २०२२
बाघके चर्मकी तस्करी करनेके प्रकरणमें बन्दी बनाए गए ४ लोगोंको न्यायालयने निर्दोष छोड दिया । छिंदवाडा जनपदमें २२ जुलाई २०१७ के दिवस यह घटना हुई थी । ‘स्कूल ऑफ वाइल्ड लाइफ फॉरेंसिक एंड हेल्थ’ संस्थाद्वारा राजसात किए चर्मका प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है । इस प्रतिवेदनमें चर्म बाघका न होकर कुत्तेका है, ऐसा कहा था ।
चर्म बाघका है कि कुत्तेका, यह ‘पुलिस’द्वारा आरोपियोंको पकडते समय ज्ञात नहीं चला या पकडने पश्चात परिवर्तित किया गया है; उक्त प्रकरण सन्दिग्ध है । शासनद्वारा निर्णयको उच्च न्यायालयमें चुनौती दी जानी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply