मलप्पुरममें एक मुसलमानकी मृत्युके कारण हिन्दुओंने मन्दिरका धार्मिक उत्सव रोक दिया !


१७ फरवरी, २०२२
          बीरंचिरा ग्राममें चेराटिल हैदर, इस ७२ वर्षीय मुसलमानकी मृत्यु होनेके पश्चात उस समय निकटके पुन्नस्सेरी भगवती मन्दिरमें चल रहा वार्षिक धार्मिक उत्सव रोका गया । मन्दिर समितिकी ओरसे यह निर्णय लिया गया । इसका वृत्त ‘इंडियन एक्सप्रेस’में प्रकाशित करते हुए हिन्दुओंके कथित सर्वधर्मसमभावकी प्रशंसा की गई है । समितिके उपाध्यक्ष एम.वी. वासुने बताया कि हैदर हिन्दुओंके निकटवर्ती (नजदीकी) थे और मन्दिरके सामने ही रहते थे । पंचायत सदस्य पी.मुस्तफाने कहा कि मन्दिरके निर्णयकी प्रशंसाकी जा रही है । हैदरके अन्तिम संस्कारमें मन्दिर समितिके पदाधिकारी और अन्य हिन्दू सहभागी हुए थे ।
      ऐसा प्रेम अन्य धर्मीय हिन्दुओंके सम्बन्धमें क्यों नहीं दिखाते, यह मुस्तफाको बताना चाहिए ! हिन्दुओंका सर्वधर्मसमभाव यह सदैवसे ही ‘एकपक्षीय’ रहा है । यह कथित सर्वधर्मसमभाव हिन्दुओंका आत्मघात करते हुए भी हिन्दू इससे बोध नहीं लेते, यह उनकी कर्म दरिद्रता है ! हिन्दुओंका धार्मिक ‘जुलूस’ ‘मस्जिद’के निकट ले जानेपर देशभरमें अनेक स्थानोंपर सदैवसे ही धर्मान्धोेंकी ओरसे विरोध किया जाता है । ‘जुलूस’पर आक्रमण किए जाते हैं । वहांसे ‘जुलूस’ न निकले; इसलिए ‘पुलिस’ भी हिन्दुओंपर दबाव डालती रहती है, यह परिस्थिति कभी भी प्रसार माध्यम नहीं बताते, यह ध्यानमें लें !  सर्वसमाजके व्यक्तियोंको हिन्दुओंकी सर्वसमावेशी व पारदर्शी रूपी सात्त्विक गुणोंका अनुसरण करना चाहिए; किन्तु हिन्दू समाजकी अतिसहनशील वृत्तिका अनुचित लाभ अहिन्दू पन्थ सदैवसे ही उठाते आए हैं; अतः हिन्दू समाज इतिहाससे सीख ले ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution