हरियाणामें ‘उर्दू’ सिखानेके निमित्त ‘मौलवी’ने ७ वीं कक्षाकी छात्रासे किया दुष्कर्म, बनाया गया बन्दी
१७ फरवरी, २०२२
हरियाणाके सोनीपत जनपदमें एक ‘मौलवी’ने ‘उर्दू’ सिखानेके निमित्त सातवीं कक्षाकी छात्राको अपनी वासनाका ‘शिकार’ बनाया । यह प्रकरण सोनीपतके ‘थाना’ खरखोदा क्षेत्रका है । ‘पुलिस’ने आरोपी ‘मौलवी’को बन्दी बना लिया है और आरोपीसे गहनतासे पूछताछ कर रही है । खरखौदा क्षेत्रकी रहनेवाली सातवीं कक्षाकी एक छात्रा ‘उर्दू’का अध्ययन करनेके लिए वहींके रहनेवाले नूर इस्लाम नामके एक ‘मौलवी’के पास जाने लगी; किन्तु घटनाके दिवस नूर इस्लामने पहले तो छात्राको अपने चार पहिया वाहनमें बिठाया और उसे एकान्त स्थानपर ले जाकर अपनी वासनाका ‘शिकार’ बना डाला । जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो उसकी मां उसे ढूंढने निकली ।
तत्पश्चात छात्राकी मांने ‘पुलिस’को बताया कि ‘मौलवी’ने उसकी पुत्रीके साथ दुष्कर्म किया है । ‘पुलिस’ने छात्राकी मांके आवेदनपर दुष्कर्म तथा अन्य धाराओंके अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्टकर दोषीको बन्दी बनाकर लिया है । उसे न्यायालयमें प्रस्तुत किया जाएगा । अभी आरोपीसे गहनतासे पूछताछ की जा रही है ।
मुसलमानोंका पक्ष लेनेवाला समुदाय अब इस घटनापर मौन क्यों हैं ? यदि ऐसे प्रसङ्गमें किसी हिन्दू सन्तका त्रुटिसे नाम भी आ जाता तो विश्वभरके पत्रकार, बुद्धिजीवी, आधुनिकतावादी तथा धर्मनिरपेक्षतावादी इसके प्रचार प्रसारका कोई अवसर नहीं छोडते । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply