कर्नाटक, ‘हिजाब’ हटाया तो टुकडे-टुकडे कर देंगे’ कांग्रेसके नेता मुकर्रम खान 


१८ फरवरी, २०२२
         कर्नाटकके कलबुर्गीमें ‘पुलिस’ने गुरुवारको कांग्रेसके नेता मुकर्रम खानके विरुद्ध कलबुर्गीमें ‘हिजाब’पर एक विवादित वक्तव्यपर प्राथमिकी प्रविष्ट की है । कांग्रेसके नेताका चित्रपट सामने आया था जिसमें वह कह रहे थे, “जो भी हमारे बालकोंको ‘हिजाब’ पहननेसे रोक रहे हैं, उनके टुकडे-टुकडे कर दिए जाएंगे । भगवा वस्त्र पहनकर लोग ‘हिजाब’ हटानेको बोल रहे हैं । ‘हिजाब’पर रोक लगा रहे हैं ।” मुकर्रम खान कलबुर्गी जनपदके सेदमसे पूर्व जनपद पंचायत सदस्य हैं ।
         कांग्रेसके नेता मुकर्रमके इस विवादित वक्तव्यके पश्चात हिन्दू सङ्गठनोंने इसके विरोधमें प्रदर्शन भी किया था । विश्व हिन्दू परिषदके जनपद सचिव शिवकुमारने अपने परिवादमें कहा, “इस आपत्तिजनक वक्तव्यको फैलना नहीं चाहिए । इससे समाजमें अशान्ति प्रसारित हो सकती है ।”
       जिस कांग्रेसने सदैवसे ही मुसलमानोंका पक्ष लिया है, उस दलके नेताओंसे और अपेक्षा भी क्या की जा सकती है ? इनका लक्ष्य केवल हिन्दुओंको मारना ही नहीं; अपितु राष्ट्रके टुकडे-टुकडे करना रहा है । कांग्रेसके दुष्ट राजनेताओंको अब जनता योग्य दण्ड दे, यही अपेक्षित है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution