गोतस्करोंको पकडने गई ‘पुलिस टीम’पर मेवातमें आक्रमण, हसीन बन्दी, अन्य हुए भागे
२४ फरवरी, २०२२
हरियाणाके मेवात जनपदमें गोतस्करको पकडने गई ‘पुलिस टीम’पर आक्रमणका समाचार है । यहां फिरोजपुर झिरका ‘थाना’ क्षेत्रमें हसीन नामके आरोपितके घर ‘पुलिस’ घेरावके मध्य ‘पथराव’में एक ‘होमगार्ड’ गम्भीर रूपसे चोटिल हो गया है । ‘पुलिस’ वाहनको भी अत्यधिक क्षति पहुंची है । ‘पुलिस’ने हसीनको बन्दी बनाया गया है । घटना बुधवारकी (२३ फरवरीकी) बताई जा रही है ।
अमर उजालाके प्रतिवेदनके अनुसार ‘पुलिस’ने गुप्तचरकी सूचनापर तौफीक नामके आरोपितकी घेराबन्दी की । उसको साकरससे चितौडा जानेवाले मार्गसे बन्दी बनाया गया । उसके निकटसे ‘बाइक’पर बोरियोंमें मांस प्राप्त हुआ । तौफीकने पूछताछमें हसीनका नाम लिया । हसीनपर तौफीकको मांस विक्रयका आरोप है । साथ ही पकडे गए आरोपितने मुन्ना, आमीन, सद्दाम और फारुखका भी नाम लिया । मांसको मंहूके पर्वतपर विक्रयकी बात पता चली ।
‘एसएचओ’ अरविन्द कुमारने बताया कि घेरावके मध्य आरोपितोंने ८ से १० अन्य साथियोंके साथ मिलकर ‘पुलिस’पर प्राणघातक आक्रमण किया था; अतः ‘पुलिस’पर प्राणघातक आक्रमण करने और ‘सीएस’ अधिनियममें अभियोग प्रविष्ट किया गया है । भागे हुए आरोपितोंकी खोज की जा रही है ।
इससे पूर्व हरियाणाके पलवल क्षेत्रके अंदरौला गांवमें मध्य प्रदेशकी ‘पुलिस’पर आक्रमण किया गया था । इसके पश्चात भी ‘पुलिस’ वांछित अपराधी खुर्शीदको बन्दी बनानेमें सफल रही थी । उसका समूह समूचे देशमें ‘एटीएम’ लूटके लिए कुख्यात है ।
हरियाणाका मेवात जनपद मुसलमानोंका गढ है । एक अनुमानके अनुसार, वर्ष २०२२ में मेवातके मुसलमानकी जनसंख्या कुल जनसंख्याका ८० प्रतिशत है । जिसके भयावह परिणाम स्पष्ट देखनेको मिल रहे है । वर्तमान राजनेताओंने अपनी सत्तालोलुप प्रवृत्तिके करना देशका सर्वनाश कर दिया है; अतः अब हिन्दूराष्ट्रकी स्थापना ही भारतको बचानेका एक मात्र विकल्प है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply