कट्टरपन्थी ‘इस्लामवादी’ समर्थक वेर्लेमैनने ‘ट्वीट’में हत्या हुए बजरंगदलके हर्षको आतङ्कवादी बताया


२३ फरवरी, २०२२
                 कर्नाटकके युवक हर्षकी हत्या सर्वविदित है । कट्टरपन्थी इस्लाम समर्थक वेर्लेमैनने उसे आतङ्कवादी बताते हुए, उसका नाम त्रिपुरामें हुई हिंसामें होना बताया है । यह सब उन्होंने बिना किसी साक्ष्य बताया है । कर्नाटकके ‘पुलिस’ महानिदेशकने इन आरोपोंका खण्डनकर इसे पूर्ण असत्य बताया ।
              वेर्लेमैनने लिखा कि हिन्दू आतङ्कवादी संगठनसे सम्बन्धित, त्रिपुरामें आतङ्कवादी आक्रमण करनेवाले हर्षकी कल कर्नाटकमें हत्या हो गई ।
             ‘हिजाब’पर चल रहे आन्दोलनके मध्य हर्ष एक समान गणवेशका समर्थन कर रहा था । वहां लडकियां ‘हिजाब’के स्थानपर ‘बुर्का’ पहनकर विद्यालय जा रही हैं । ‘पीएफआई’की छात्र शाखा ‘सीएफआई’ने छात्राओंसे सम्पर्ककर उन्हें उकसाया है ।
                कर्नाटकके शिवमोग्गामें हर्षकी हत्या कट्टरपन्थियोंद्वारा की गई । वर्ष २०१५ में उसे ईशनिन्दाके आरोपोंपर धमकियां दी गई थी ।
        सी जे वेर्लेमैन इस्लाम समर्थक है । इससे पूर्व उसने कश्मीरमें मुसलमानोंको बचानेके लिए भारतीय वस्तुओंके बहिष्कारका प्रयास किया था । उसने कर्नाटकमें एक ‘मस्जिद’ हिन्दुओंके समूहद्वारा गिराई जानेका असत्य समाचार फैलाया था व उसने यह भी असत्य फैलाया था कि हिन्दुओंद्वारा हिमाचल प्रदेशमें एक मुसलमान ‘कब्रिस्तान’को नष्ट किया गया है । वह ‘तालिबान’का प्रचारक रहा है । शेखर गुप्ताके ‘दी प्रिन्ट’ने उसके असत्य समाचारोंको अपने समाचारोंमें स्थान दिया था ।
        गत दिनों अनेक हिन्दुओंकी भिन्न-भिन्न क्षेत्रोंमें कट्टरपन्थियोंद्वारा निर्मम हत्याएं हुई हैं । हर्ष भी उनमेंसे एक है । यह अतिशय दुःखद है कि हिन्दू भारतमें ही सुरक्षित नहीं है । इन हत्याओंको रोकना होगा । हिन्दू राष्ट्रका गठन शीघ्रातिशीघ्र हो तो भारतमें हिन्दू सुरक्षित हो । 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution