घरको ‘रातों-रात’ बना दिया ‘मस्जिद’, अवैध निर्माणका हिन्दू मुन्नानीने किया विरोध
२७ फरवरी, २०२२
तमिलनाडुके वेल्लोर नगरके शासन मंडी क्षेत्रमें एक ‘मस्जिद’ निर्माणपर हिन्दू मुन्नानी संगठनके विरोधके पश्चात यहां तनावका वातावरण व्याप्त है और इसे देखते हुए भारी संख्यामें ‘पुलिस’ बलोंकी नियुक्ति कर दी गई है । हिन्दू मुन्नानी कार्यकर्ताओंने आरोप लगाया है कि ‘मस्जिद’को बिना उचित अनुमतिके बनाया गया है और एक घरको ‘रातों-रात’ ‘मस्जिद’में परिवर्तित दिया गया था । उन्होंने प्रतिवाद (दावा) किया कि ‘मस्जिद’के निर्माणसे भविष्यमें तनाव उत्पन्न होगा; क्योंकि इसकी १०० मीटरकी दूरीपर तीन मन्दिर हैं और इसी क्षेत्रसे मन्दिरके ‘जुलूस’ निकाले जाएंगे ।
‘पुलिस’ने कहा कि भवन एक ‘जूस सेंटर’के व्यापारीका था और कुछ समय पूर्व ही पुनर्निर्मित किया गया था और इसपर ‘मस्जिद’ होनेका एक प्रदर्शन पटल लगाया गया था । इससे आहत हिन्दू मुन्नानीने जनपद अधिकारीके समक्ष याचिका प्रविष्टकर कहा कि वह ‘मस्जिद’का निर्माण नहीं होंने देंगे । वेल्लोरके ‘पुलिस’ अधीक्षक राजेश कन्ननने ‘आईएएनएस’से बात करते हुए कहा, “इस स्थानका उपयोग व्यक्तिगत ‘नमाज’ केन्द्रके रूपमें किया जाता था । अब उन्होंने इसे एक सार्वजनिक ‘नमाज’ केन्द्रमें परिवर्तित करनेके लिए एक प्रदर्शन पटल लगाया है । हिन्दू मुन्नानी संस्था आरोप लगा रही है कि उनके निकट ‘नमाज’ केन्द्रके सम्बन्धमें कोई वैधानिक कागद नहीं है । इसके लिए राजस्व विभाग कागदोंका सत्यापन कर रहा है ।”
भारतमें धर्मान्ध जिहादी निर्भय होकर अवैध धार्मिक स्थलोंका निर्माण और धर्मपरिवर्तन करते हैं । भारतीय संस्कृतिके लिए यह बहुत चिन्ताजनक है । केन्द्रीय शासनको चाहिए कि एक समग्र विधान बनाकर ऐसे कृत्योंको रोके ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply