मुख्तार अंसारीके पुत्रने चुनाव प्रचारके मध्य अधिकारियोंको धमकाया, प्राथमिकी हुई प्रविष्ट


४ मार्च, २०२२
        उत्तर प्रदेशके विधानसभा चुनावका अन्तिम चरण ७ मार्चको होना है । इसी दिन मऊ सदर क्षेत्रमें भी मतदान किया जाएगा । यहांसे ‘सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी’के प्रत्याशी एवं कुख्यात ‘डॉन’ मुख्तार अंसारीका पुत्र अब्बास अंसारी भी चुनाव प्रत्याशी हैं । उसे समाजवादी दलका भी समर्थन प्राप्त है । अब्बास अंसारीका एक चित्रपट (वीडियो) साझा हो रहा है जिसमें वह स्पष्ट रूपसे अधिकारियोंको धमकी देता दृष्टिगत हो रहा है । दृश्यपटमें वह कह रहा हैं, “समाजवादी दलके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादवसे मैं यह कहकर आया हूं कि शासन आनेपर ६ माहतक किसीको स्थानान्तरित नहीं किया जाएगा । जो यहां है वह यहीं रहेगा, तब उनका लेखा देखा जाएगा । उसके पश्चात उसके जानेकी ‘टिकट’पर मुहर लगेगी ।” वहीं दृश्यपट प्रसारित होनेके पश्चात अब्बास अंसारीके विरुद्ध प्रकरण प्रविष्ट कर लिया गया है एवं मऊ ‘पुलिस’ने ‘ट्वीट’ कर बताया है कि ‘थाना’ कोतवालीपर आचार संहिताके उल्लङ्घनके सम्बन्धमें ‘आईपीएस’की विभिन्न धाराओं अन्तर्गत अभियोग प्रविष्ट हुआ है एवं सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारीको अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन भेज दिया गया है । उल्लेखनीय है कि मुख्तार अंसारी मऊ सदर विधानसभा क्षेत्रसे ५ बार विधायक रह चुका है; परन्तु इस बार वह चुनाव नहीं लड रहा है । अब उसके स्थानपर उसका ज्येष्ठ पुत्र अब्बास अंसारी प्रत्याशी है ।
        जब ऐसे राजनीतिक दलके प्रत्याशी सत्तामें नहीं है तो बिना किसी भयके ऐसा वक्तव्य दे रहे हैं ‌। वहीं जब शासन इनके अनुकूल होगा तो किस प्रकारका यह रावणराज्य स्थापित करेंगे, इसकी कल्पना करना सरल है । सभी हिन्दू सदैव ऐसे राजनीतिक दलोंका पूर्णतः बहिष्कार करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution