‘टीआरएस’ नेता साजिद खानने किया अल्पवयीन लडकीका दुष्कर्म, ‘पॉस्को’ विधानके अन्तर्गत परिवाद प्रविष्ट
२ मार्च, २०२२
इस घटनाका रहस्योद्घाटन २७ फरवरीको हुआ है । तेलंगानामें ‘टीआरएस’के नेता साजिद खानपर १५ वर्षीय बालिकासे दुष्कर्मका आरोप लगा है । घटनामें सम्मिलित एक आरोपी महिला इस बालिकाको लेकर हैदराबाद गई थी, वहां उसे किसी कार्यक्रममें सम्मिलित होनेका झांसा देकर लाई थी । महिला उसे लेकर हैदराबादके किसी विश्रामालयमें (होटलमें) रुकी थी । वहीं उसके संग दुष्कर्म किया गया ।
इस घटनाके बारेमें ‘पुलिस’को बाल कल्याण समितिने बताया । घटनाका रहस्योद्घाटन हुआ, जब लडकीका स्वास्थ्य बिगड गया । लडकी कक्षा ८ की छात्रा है । ‘पुलिस’ने ‘पॉस्को’ विधान व धारा ३७६ में परिवाद प्रविष्ट किया है । साजिद खान अभीतक ‘पुलिस’की पहुंचसे दूर भाग गया है । एक महिला व उसके दो सहयोगीयोंको ‘पुलिस’ने बन्दी बना लिया है ।
भारतीय राजनीति दूषित हो चुकी है । नेतागण चरित्रहीन हो चुके हैं । ‘पुलिस’ आरोपीको शीघ्र बन्दी बनाएगी व न्यायप्रणाली उसे शीघ्र कठोर दण्ड देगी, यही अपेक्षा है ।
Leave a Reply