कपिल शर्माने ‘द कश्मीर फाइल्स’के अभिनेताओंको अपने कार्यक्रममें नहीं बुलानेपर रखा अपना पक्ष और कहा, “एकपक्षीय कहानीपर विश्वास न करें !”
१० मार्च, २०२२
‘बॉलीवुड’के चलचित्र निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्रीने ये आरोप लगाया था कि उनकी ‘फिल्म’ ‘द कश्मीर फाइल्स’को कपिल शर्माने अपने कार्यक्रममें प्रचार करनेसे नकार दिया था; यद्यपि, गुरुवारको (१० मार्च २०२२ को) ‘कॉमेडियन’ कपिल शर्माने इन आरोपोंको स्पष्ट रूपसे नकारते हुए कहा कि यह उचित नहीं हैं ।
शर्माने ‘द कश्मीर फाइल्स’के प्रचार करनेसे भयभीत होनेवाले प्रश्नपर एक ‘फॉलोवर’के उत्तरमें कहा कि यह कदापि भी सत्य नहीं था । ‘कॉमेडियन’ने ‘ट्वीट’ किया, “यह सत्य नहीं है राठौर साहब, आपने पूछा इसलिए मान लिया । शेष, जिन्होंने सत्य मान लिया है उन्हें क्या समझाना ? एक अनुभवी ‘सोशल मीडिया’ उपयोगकर्ताके रूपमें केवल एक सुझाव – आजके ‘सोशल मीडिया’के संसारमें कभी भी एकपक्षीय कहानीपर विश्वास न करें, धन्यवाद !”
ज्ञातव्य हो कि ‘द कश्मीर फाइल्स’का प्रचार करनेसे नकारनेका समाचार सार्वजनिक हुआ था कि कपिल शर्मा कार्यक्रमके निर्माताओंने ‘फिल्म’का प्रचार करनेसे नकार दिया था । इसके पश्चात ‘कॉमेडियन’ और कार्यक्रमके निर्माताओंको ‘ट्रोल’ किया गया था ।
कपिल शर्मा केवल दो अर्थोंवाली बातें करके और पुरुषको महिला बनाकर, धनार्जन करनेमें व्यस्त है; परन्तु कश्मीरी पण्डितोंके इतने संवेदनशील विषयको मंच देनेके स्थानपर उसे नकराते हुए, उन्होंने अपनी वास्तविक छवि सबके समक्ष रख दी है । यदि ऐसा नहीं है तो उन्हें सबके समक्ष आकर अपना पक्ष रखना चाहिए और ‘द कश्मीर फाइल्स’ चलचित्रका समर्थन करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply