‘द कश्मीर फाइल्स’ चलचित्रका प्रचार करना कपिल शर्माने किया अस्वीकार
१० मार्च, २०२२
‘कपिल शर्मा रिएलिटी शो’, एक प्रत्यक्ष मिलकर किया जानेवाला कार्यक्रम है । निर्देशक विवेक अग्निहोत्रीने ‘ट्वीट’ करके बताया कि उनकेद्वारा निर्देशित चलचित्र ‘द कश्मीर फाइल्स’की दूरदर्शनके कार्यक्रममें प्रसिद्धि करना कपिल शर्माने अस्वीकार कर दिया है ।
किसीने निर्देशकको कपिल शर्माके इस कार्यक्रममें विज्ञापन करके प्रसिद्धि करनेकी कल्पना दी थी । उन्होंने बताया कि इस प्रस्तावको अस्वीकार करनेका कारण इसमें कोई प्रसिद्ध कलाकार, निर्देशक, लेखक आदिका न होना बताया गया है । उन्होंने कहा कि प्रसिद्धिका वलय न हो तो यहां अच्छे कलाकारों, निर्देशकों, लेखकोंको कोई पूछता नहीं ।
यह ज्ञात होते ही अनेक लोगोंने कपिल शर्माकी आलोचना प्रारम्भ कर दी । उल्लेखनीय है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ यह चलचित्र ११ मार्चको प्रदर्शित हुआ है । यह चलचित्र १९९० में कश्मीरी हिन्दुओंपर हुए अत्याचारोंपर आधारित है ।
‘मृगया’ नामक अपने पहले ही हिन्दी चलचित्रके लिए ख्यात अभिनेता मिथुन चक्रवर्तीको राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था और ‘सारांश’ नामक अपने पहले चलचित्रके लिए अभिनेता अनुपम खेरको ‘फिल्म फेयर’ पुरस्कार मिला था, यह सर्वविदित है और ये दोनों अभिनेता, ‘द कश्मीर फाइल्स’ नामक चलचित्रमें भूमिका निभा रहे हैं; तथापि कपिल शर्माने इसका प्रचार क्यों नहीं किया ? यह झूठ सहज ही समझमें आता है । यह भी सर्वविदित है कि सलमान खान, कपिल शर्माके दूरदर्शन कार्यक्रमका निर्माता है और वह स्वयं एक हिन्दू विरोधी है; अतः क्या हुआ होगा ? अनुमान लगाया जा सकता है । परन्तु अब हिन्दू जाग्रत होने लगे हैं और चलचित्रका प्रचार स्वयं ही करने लगे हैं, यह तथ्य सुखद है । अनेक हिन्दू गुट इस पावन कार्यमें जुट गए हैं, जिससे उस समयकी घटित कटुसत्य घटनाएं, अत्याचार, बलात्कार व हत्याएं अधिकसे अधिक जनमानसको ज्ञात हो सकें । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply