योगीके भगवाके नीचे लाल लंगोटकी जांच, उत्तर प्रदेशका शासकीय अध्यापक अजीत यादव निलम्बित, ‘सपा’ जनसभामें दिया था विषैला भाषण
१२ मार्च, २०२२
उत्तर प्रदेशके प्रयागराज जनपदमें सहायक अध्यापक अजीत यादवको निलम्बित कर दिया गया है । अजीत यादवने समाजवादी ‘पार्टी’की जनसभामें प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, गृहमन्त्री अमित शाह और मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथके विरुद्ध आपत्तिजनक भाषाका प्रयोग किया था ।
अध्यापक अजीत यादवपर शासकीय कर्मचारी होनेके पश्चात भी चुनावी जनसभामें समाजवादी ‘पार्टी’के लिए मत मांगनेका आरोप है । उन्हें ५ मार्च २०२२ को आज्ञापत्र प्रकाशित करके उत्तर देनेके लिए कहा गया था । उत्तर न मिलनेके चलते ११ मार्च, शुक्रवारको निलम्बित कर दिया गया ।
अजीत यादव प्रयागराजके बहरिया क्षेत्रमें आनेवाले सयुङ्क्त विद्यालय, सराय ख्वाजामें पढाते थे । जनपदके ‘बेसिक’ शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार तिवारीने उनके आचरणको अध्यापक आचरण सेवा नियमावलीके विरुद्ध पाया है । उनके विरुद्ध जांच बैठाई गई है । यह जांच खण्ड विकास अधिकारी कर रहे हैं ।
लगभग सप्ताह भर पूर्व अजीत यादवका ‘वीडियो’ सामाजिक जालस्थलपर ‘वायरल’ हुआ था । तब वह समाजवादी ‘पार्टी’के प्रत्याशी संदीप यादवके पक्षमें जनसभा कर रहे थे । उस ‘वीडियो’में वह नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ और अमित शाहकी तुलना सांडसे कर रहे थे । तब उन्होंने कहा था, कोई काला सांड अमित शाहके रूपमें घूम रहा है । कोई सफेद सांड है जो नरेंद्र मोदीके रूपमें घूम रहा है । जब समाजवादी ‘पार्टी’का शासन आएगा, तो आप देख लेना योगी बाबा, जो आप भगवा पहनकर अचलाके नीचे लाल लंगोट पहनते हो, उसकी भी जांच कराएगी ।
यही है तथाकथित समाजवादियोंका चरित्र, जिसके कारण जनताने इन्हें नकार दिया । ऐसी निम्न मानसिकताके इस कथित शिक्षक जैसे अभी और भी लोग हैं, जिनपर भी कार्यवाही होनी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply