हरियाणा शासनकी ओरसे भी ‘द कश्मीर फाइल्स’, चलचित्र करमुक्त !
१३ मार्च, २०२२
हरियाणा शासनने ‘द कश्मीर फाइल्स’, चलचित्र करमुक्त किया हैं । इस चलचित्रमें, वर्ष १९९० में, कश्मीरमें हुए हिन्दुओंके अमानुष वंश संहारका चित्रण किया है । ‘द कश्मीर फाइल्स’ चलचित्रका देश के कुछ चित्रपटगृहोंमें प्रदर्शन हुआ हैं । प्रथम दिनमें ही इस चलचित्रनें ढाईसे तीन करोडका व्यापार किया हैं, ऐसा बताया जा रहा है । लोगोंका इस चलचित्रको उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिल रहा हैं ।
१. भिवंडीके ‘पी वी आर’ चित्रपटगृहमें, इस चलचित्रके प्रदर्शनके समय, इसके कुछ प्रसंगमें ध्वनि बन्द करनेका प्रयत्न हुआ । इसमें धर्मान्धके पात्रका स्वर ‘जानबूझकर’ बन्द किया गया; इसलिए प्रेक्षकोंने इसका विरोध किया । भिवंडी, महाराष्ट्रका मुसलमान बहुल भाग है ।
‘द कश्मीर फाइल्स’ने पन्थनिरपेक्षताके पाखण्डको उजागर कर दिया है; अतः इसे रोकनेके प्रयास हो रहे हैं; परन्तु भाजपा शासित कुछ राज्योंने इसे करमुक्त कर अपना समर्थन, कश्मीरी पीडितोंके प्रति व्यक्त किया है । यद्यपि मनोरंजन करके स्थानपर अब वस्तु एवं सेवा कर (GST) लगता है; अतः करमुक्तिका आधा लाभ ही मिल रहा है । केन्द्र शासन भी चलचित्रको अपनी ओरसे करमुक्त करे, यह मांग सभी करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply