‘पुलिस’ मुठभेडमें मारा गया समूहिक दुष्कर्मका आरोपित बीकी अली, भागनेका कर रहा था प्रयास
१७ मार्च, २०२२
असमके गरीगांवमें अवयस्कसे सामूहिक दुष्कर्मके मुख्य आरोपित बीकी अलीको गुवाहाटी ‘पुलिस’ने एक मुठभेडमें मार गिराया । ‘पुलिस’ने मंगलवार, १५ मार्च २०२२ को कामरूप ग्रामीण जनपदके हाजोके निकट दमपुर पहाडी क्षेत्रसे बीकी अलीको बन्दी बनाया था ।
इसकी जानकारी देते हुए गुवाहाटी नगर ‘पुलिस’ने बताया कि ‘पुलिस’की ‘गोलीबारी’में एक दुष्कर्म आरोपितकी उसी स्थानपर ही मृत्यु हो गई । बताया जा रहा है कि मंगलवार, १५ मार्च २०२२ रात्रिमें गुवाहाटीमें ‘पुलिस’ कर्मियोंपर आक्रमणकर उसने ‘पुलिस’ अभिरक्षासे भागनेका प्रयास किया था । तभी ‘पुलिस’को आत्मरक्षामें ‘गोली’ चलानी पडी । बीकी अलीको उसीदिन बन्दी बनाया गया था । इस आक्रमणमें दो महिला ‘पुलिस’कर्मी भी घायल बताई जा रही हैं ।
विदित हो कि गुवाहाटीमें हुए सामूहिक दुष्कर्मका मुख्य आरोपित बीकी अली ही था । बीकीने अपने चार मित्रों फैजुर अली, पुना अली, पिंकू अली और राजा अलीके साथ गुवाहाटीके अदाबारीमें एक विश्रामगृहके कक्षमें एक किशोरीके साथ दुष्कर्म किया था । उन्होंने एक ‘वीडियो’ छायाङ्कित किया और उसे सामाजिक जालस्थलपर ‘अपलोड’ कर दिया । उसके पश्चात पीडित युवतीके माता-पिताने पानबाजार महिला ‘थाने’में प्रकरण प्रविष्ट कराया था । इस प्रकरणमें बाल लैंगिक उत्पीडन सरंक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) और सूचना तकनीक अधिनियमके अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट किया गया था ।
धर्मान्ध जिहादियोंसे किसी भी आयुवर्ग एवं क्षेत्रकी महिला सुरक्षित नहीं है; अत: स्वयंके बचावके साथ-साथ जिहादियोंको त्वरित दण्ड मिले यही एकमात्र समाधान है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply