‘रजा अकादमी’की याचनापर चलचित्र ‘मोहम्मद’पर प्रतिबन्ध; परन्तु ‘कश्मीर फाइल्स’को करमुक्त करनेकी मांगकी उपेक्षा ! यह कांग्रेसका कैसा राष्ट्रवाद ?


१६ मार्च, २०२२
         ‘द कश्मीर फाइल्स’ चलचित्रको महाराष्ट्रमें करमुक्त करनेके सन्दर्भमें महाराष्ट्रके गृहमन्त्री दिलीप वलसे-पाटीलका वक्तव्य उनकी हिन्दुओंके प्रति असंवेदनशीलताको दर्शाता है । सम्पूर्ण देशमें प्रसिद्धि प्राप्त करनेवाला यह चलचित्र १९९० में कश्मीरी हिन्दुओंके विस्थापनसे सम्बन्धित है अथवा १९४७ के भारत-पाकिस्तान विभाजनसे सम्बन्धित है ‌। यह भी गृहमन्त्रीको ज्ञात न होना अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है । वर्ष  १९४७ के विभाजनके बारेमें उन्होंने कहा कि लोगोंका यहां वहांसे आना-जाना हुआ । ऐसा सहज वक्तव्य भी एक राज्यके गृहमन्त्री पदपर आरूढ व्यक्तिको शोभा नहीं देता ।
            उल्लेखनीय है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस दलके पूर्व गृहमन्त्री अनिल देशमुख जो वर्तमानमें कारागृहमें हैं । उन्होंने जुलाई २०२० में ‘मोहम्मद द मैसेंजर ऑफ गॉड’ नामक ईरानी चलचित्रपर बिना देखे ही ‘रजा अकेडमी’के कहनेपर महाराष्ट्रमें प्रतिबन्ध लगा दिया था । अब ‘द कश्मीर फाइल्स’को करमुक्त करनेकी मांगकी उपेक्षा की जा रही है ।
      महाराष्ट्रके गृहमन्त्रीके भारतीय इतिहासका ज्ञान स्तब्ध करनेवाला है । वर्ष १९४७ के  विभाजनमें विस्थापितोंका पलायनकर आनेको इधर-उधरसे आना-जाना कहना, कश्मीरी हिन्दुओंपर हुए जघन्य अत्याचारोंपर असंवेदनशील होना, दोनों ही अतिशय लज्जाजनक है । उन घटनाओंके कालमें तो हिन्दुओंको असहाय छोड दिया था । अब चलचित्रको करमुक्त कर ही अपना कर्तव्य निभा जाते । अत्यन्त लज्जाजनक  !  – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
साभार : https://hindujagruti.org/hindi 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution