दूरदर्शनवाली अभिनेत्री और देह व्यापार, गोवासे बन्दी बनाया गया हैदराबादका ‘दलाल’ बिलाल, साथमें थी २ और महिलाएं


१९ मार्च, २०२२
      गोवा ‘पुलिस’ने राजधानी पणजीके निकट चल रहे एक देह व्यापारका रहस्योद्घाटन किया है । इस घटनामें एक दूरदर्शन अभिनेत्री सहित तीन महिलाओंको बन्दी बनाया गया है । वहीं, इस व्यापारके ‘मास्टरमाइंड’ और हैदराबादके रहनेवाले हाफिज सैयद बिलालको भी ‘पुलिस’ने बन्दी बना लिया है ।
     ‘पुलिस’को जानकारी मिली कि राजधानी पणजीसे सटे संगोल्डा गांवमें एक देह व्यापार चलाया जा रहा है । इसमें मुंबईकी रहनेवाली कुछ महिलाएं देह व्यापारमें सम्मिलित हैं । गुप्त सूचना मिलनेके बाद गोवा ‘पुलिस’की ‘क्राइम ब्रांच’ने रंगे हाथों बन्दी बनानेके लिए जाल बिछाना आरम्भ कर दिया ।
      ‘पुलिस’ने छद्म ग्राहक बनकर संगोल्डाके एक भोजनालयमें हैदराबादके रहनेवाले एक व्यक्तिसे ५०,००० में व्यापार किया । इसके पश्चात ‘दलाल’ बिलालने ग्राहक बनकर आए ‘पुलिस’कर्मीके सामने तीन महिलाओंको उपस्थित किया । इस मध्य ‘पुलिस’ने रंगे हाथों तीनों महिलाओं और ‘दलाल’ बिलालको बन्दी बना लिया ।
       महिलाओंको देह व्यापारमें झोंकनेवाले, ऐसे अमानवीय लोगोंके विरुद्ध व्यापक स्तरपर कार्य (मिशन) अन्तर्गत कार्यवाही की जानी चाहिए एवं धर्म शिक्षण न देकर, केवल देहका विज्ञान सीखनेके ही ये परिणाम है । ऐसी पाश्चात्य आसुरी सभ्यताका शीघ्र विनाश हो, इस हेतु समाजके एकत्रित प्रयास आवश्यक हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution