बेगूसरायमें होलीके दिवस सामान्य कारणको लेकर कट्टरपन्थियोंद्वारा किए आक्रमणमें २० से अधिक हिन्दू चोटिल


२२ मार्च, २०२२
     बिहारमें बेगूसरायके राजौरा गांवमें होलीके दिवस, धर्मान्ध कट्टरपन्थियोंने हिन्दुओंपर ‘राइफल’ और ‘तलवार’ जैसे घातक ‘हथियारों’से आक्रमण किया, जिसमें २० से अधिक हिन्दू चोटिल हुए । इनमेंसे कुछ की परिस्थिति गम्भीर है । घटना, बच्चोंके मध्य हुए सामान्य विवादको लेकर हुई । बजरंगदलद्वारा दी गई जानकारीके अनुसार, यहां सरस्वती मन्दिरके निकट रहनेवाले हिन्दुओंपर ३०० से अधिक कट्टरपन्थियोंने आक्रमण  किया । उन्होंने आरोप लगाया कि यह विदित होते हुए कि राजौरा गांव धार्मिक रूपसे संवेदनशील है, पुलिस निष्क्रिय रही ।
     इस घटनाकी जानकारी प्राप्त होनेके उपरान्त, केन्द्रीय मन्त्री गिरिराज सिंहने राजौरा जाकर चिकित्सालयमें उपचार करा रहे चोटिल हिन्दुओंसे पूछताछ की । गिरिराज सिंहने प्रशासनिक अधिकारियोंसे पूछा, “बेगूसरायके राजौरामें हिन्दू सुरक्षित नहीं तो वह कहां जाएंगे ? ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखनेके पश्चात मैं पूरी रात्रि शयन नहीं कर पाया । पाकिस्तानमें हिन्दू मारे गए । उनका बलात धर्म परिवर्तन किया गया । बांग्लादेशमें मन्दिरोंको तोडा गया । बेगूसरायमें बच्चोंके मध्य वाद-विवादके उपरान्त, हिन्दुओंपर ‘तलवार’से आक्रमण किया गया । यदि प्रशासन  इस प्रकरणमें दिखावटी कार्यवाही करता है, तो मुझे कठोर पग उठाने पडेंगे ।”
      क्या ईद, क्रिसमस आदि जैसे अन्य सम्प्रदायोंके त्योहारोंके समय उनपर कभी आक्रमण होते हैं ? तो हिन्दू त्योहारोंके समय ही कट्टरपन्थी, हिन्दुओंपर आक्रमण क्यों करते हैं ? धर्मनिरपेक्षतावादी इसका उत्तर कब देंगे ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution