बिहारमें हनुमानजीके मन्दिरके वृद्ध एवं अपंग पुजारीपर ‘गोलीबारी’
२१ मार्च, २०२२
बिहारमें अपराध बढते जा रहे हैं । एक वर्तमान प्रकरणके अन्तर्गत बिहारके बक्सर जनपदके धनसोई ‘पुलिस थाने’की सीमामें स्थित कुडवा ग्रामके हनुमानजी मन्दिरके वृद्ध एवं अपंग पुजारी श्री. काशीनाथ पाण्डेपर अज्ञातोंने ३ ‘गोलियां’ बरसाईं । पुजारी मन्दिरके एक कक्षमें सो रहे थे, ठीक उसी समय आरोपियोंने उनपर ३ ‘गोलियां’ चलाईं । ‘गोली’ चलनेका स्वर सुनकर चारों ओरसे ग्रामीणोंने मन्दिरकी दिशामें दौडते हुए ‘पुलिस’को इस घटनाके सन्दर्भमें अवगत कराया । चोटिल पुजारीको चिकित्सालयमें प्रविष्ट किया गया है ।
एक निःसहाय व्यक्तिपर इस प्रकार ‘गोलीबारी’ करना परिलक्षित करता है कि बिहारमें दुर्जनोंका मनोबल सातवें आकाशमें है । ऐसी दुःस्थितिका स्थाईरूपसे समाधान भारतवर्षमें हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनासे ही होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply