“होली-दीपावलीपर ज्ञान, ईद-बकरीदपर क्यों नहीं ?” अभिनेत्री शर्लिन चोपडाने ‘ऑल्ट न्यूज’के मोहम्मद जुबेर व नट्टी काजोलको किया वचनोंसे शान्त


२१ मार्च, २०२२
               ‘ऑल्ट न्यूज’के मोहम्मद जुबेरने अभिनेत्री शर्लिन चोपडाको होलीपर घेरनेका प्रयास किया, जिसपर अभिनेत्रीने प्रत्युत्तर देकर उसे शान्त कर दिया । समाचारके अनुसार, प्रकरणका आरम्भ तब हुआ जब अभिनेत्री काजोलने होलीको लेकर एक चलचित्र साझा किया, जिसमें वह अपने प्रशंसकोंको ‘सुरक्षित होली’ एवं ‘पानी बचाओ’को लेकर आग्रह करती दिखी । तब हिन्दुओंके पर्वपर उपदेश देना धर्मप्रेमियोंको नहीं भाया और उन्होंने जमकर उन्हें वचन सुनाए ।  इसी क्रममें शर्लिन चोपडाने भी काजोलको लक्ष्य करते हुए कहा, “यह ज्ञान केवल होली व दीपावलीके मध्य ही क्यों दिए जाते हैं ? इतनी समस्या क्यों होती है हमारे पर्वसे ? ‘बकरीद’, ‘ईद-उल-जुहा’के समय ‘ज्ञान’ क्यों नहीं बांटा जाता ?”
      वर्तमानमें हिन्दू यदि सनातन परम्पराका पालन करने लग जाएं तो किसी भी अयोग्य व्यक्तिका, हिन्दुओंको उपदेश देनेका साहस नहीं होगा । जलको हमने देवता माना है और जलदेवताका सदुपयोग ही नहीं; अपितु सम्मान भी किया जाना चाहिए । यह कोई इसका सदुपयोग करनेको कहता है तो इसमें क्या बुरा है ? जहांतक शर्लिन चोपडा जैसी अभिनेत्रियोंकी बात है तो उनके परामर्शको इतनी गम्भीरतासे लेनेकी आवश्यकता नहीं है । संगठित होते हिन्दुओंको एक व्यावसायिक सम्भावनाके रूपमें देखनेवाले ऐसे और भी लोग सामने आएंगे, जिनका व्यक्तिगत जीवन आदर्शोंसे कोसों दूर है, हिन्दू इनसे सावधान रहें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution