बांग्लादेशसे हिन्दुओंके पलायनपर अबतक क्यों नहीं बना चलचित्र ? – तस्लीमा नसरीन
२० मार्च, २०२२
कश्मीरी हिन्दुओंके नरसंहारपर बना चलचित्र ‘द कश्मीर फाइल्स’ देश विदेशके लोगोंके मनको छू रहा है । इस चलचित्रको विदेशमें भी सराहना प्राप्त हो रही है । प्रसिद्ध लोग भी इसे देखकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं ।
कट्टरपन्थियोंके भयसे बांग्लादेश त्यागकर भारतमें रह रहीं तस्लीमा नसरीनने भी यह चलचित्र देखकर प्रतिक्रिया दी । उन्होंने इसे एक दुःखद घटना बताते हुए कहा कि कश्मीरी हिन्दुओंको कश्मीरमें पुनर्वासका अधिकार मिलना चाहिए । उन्होंने कहा कि यह कहानी १०० प्रतिशत सत्य है । साथ ही उन्होंने पूछा कि बांग्लादेशसे अल्पसंख्यक हिन्दुओंके पलायनपर अबतक कोई चलचित्र क्यों नहीं बना ?
हिन्दुओंका अनेक बार नरसंहार हुआ है । १९४७ में भारत-पाकिस्तान विभाजनके समय लाखों हिन्दुओंकी हत्या व दुष्कर्म हुए । १९४८ में गांधी हत्यापर महाराष्ट्रीयन हिन्दुओंको जीवित जलाया, उनकी हत्याएं गांधीवादियोंने की । १९८४ में इंदिरा गांधीकी हत्याके उपरान्त सिखोंपर अत्याचार हुए । बांग्लादेशमें अल्पसंख्यक हिन्दुओंकी हत्याओंका विरोध करनेवाली तस्लीमा नसरीनको कट्टरपन्थियोंने उनकी मातृभूमि त्यागनेपर विवश किया । सभी सत्य चलचित्रद्वारा जनमानसके समक्ष आने चाहिए, जिससे जनमानसको सत्य घटनाओंका ज्ञान हो । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply