‘नमाज’के लिए होली रोकी, ‘DJ’ को किया अधिग्रहित’ – विश्व हिन्दू परिषदकी आपत्ति
२० मार्च, २०२२
उत्तर प्रदेशके नोएडा जनपदमें होलीके मध्य कुछ लोगोंकी ‘पुलिस’से वाद-विवादका दृश्यपट (वीडियो) सार्वजनिक (वायरल) हो रहा है । घटना नोएडाके ‘ईकोटेक’-३ ‘थाना’ क्षेत्रका है और दृश्यपट १८ मार्च २०२२ का (शुक्रवारका) बताया जा रहा है ।
‘वीडियो’में एक व्यक्ति स्वयंको गांव सुथियानाका निवासी बता रहा है । व्यक्तिने बताया कि जब वह होली मना रहा था तो कुछ मुसलमान युवकोंने उससे आकर ‘नमाज’के लिए होली बन्द करनेको कहा । जब मैंने मना किया, तब उन्होंने प्रशासनको चलभाष (फोन) करके बताया कि ये लोग हमें ‘नमाज’ नहीं पढने दे रहे हैं । इसके पश्चात गांवमें प्रशासनने आकर हमारी होली बन्द करवा दी । उन्होंने हमें घरमें भी बन्द कर दिया । प्रशासनवालोंने कहा कि होली तब ही मनेगी, जब ये लोग नमाज पढ लेंगे ।”
विश्व हिन्दू परिषदके राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसलने इस घटनाकी ‘वीडियो’ ‘ट्वीट’ करते हुए लिखा, “होलीका त्योहार व हिन्दुओंको दबाकर जिहादियोंको प्रश्रय, प्राथमिकता व बढावा ! क्या उत्तर प्रदेश ‘पुलिस’के लिए हिन्दू निम्न श्रेणीका नागरिक व उपद्रवी अतिथि ?”
नोएडा ‘पुलिस’ने उत्तर देते हुए कहा कि दिनांक १८.०३.२०२२ को दिनमें २:०० बजे ‘थाना’ ‘ईकोटेक’-३ ‘पुलिस’को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ग्राम सूत्यानामें लोगोंके मना करनेपर भी रंग डाल रहे हैं । ‘पुलिस’द्वारा घटनास्थलपर पहुंच कर सभीको समझाया गया और ‘डीजे’को बन्द कराया व ‘थाने’ लाकर ‘डीजे’को अधिग्रहित किया; जिससे शान्ति व्यवस्था बनी रहे । वर्तमानमें घटनास्थलपर कोई भी समस्या नहीं है ।”
क्या मुसलमान समाजद्वारा प्रातःकालकी ‘अजान’के विरुद्ध भी उत्तर प्रदेश ‘पुलिस’ ऐसी कार्यवाही करनेका साहस दिखा सकती है ? अथवा ये साहस केवल हिन्दुओंके पर्वोंके लिए ही बचाके रखा है । योगी राजमें भी इस प्रकारके कृति दर्शाते है कि जबतक हिन्दू राष्ट्रकी घोषणा नहीं होगी, तबतक ‘पुलिस’-प्रशासन ऐसे ही दोगुले चरित्र दर्शाते रहेंगे; अतः किसी दलकी अपेक्षा हिन्दू राष्ट्रके लिए प्रयासरत रहे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply