‘द कश्मीर फाइल्स’ चलचित्र देखकर घर लौट रहे पश्चिम बंगालमें ‘भाजपा’ सांसद जगन्नाथ सरकारपर १९ मार्चको (शनिवारको) ‘बम’से आक्रमण कर दिया गया । इस आक्रमणमें वह ‘बाल-बाल’ बच गए ।
इस घटनाको लेकर ‘भाजपा’ सांसदने कहा, “मैं द कश्मीर फाइल्स चलचित्र देखकर लौट रहा था । इसी मध्य किसीने पीछेसे मेरी ‘कार’पर ‘बम’ फेंक दिया । हम इस ‘बम’से ‘बाल-बाल’ बचे । पुलिस घटनास्थलपर १० मिनटके विलम्बसे पहुंची । बंगालमें कोई भी सुरक्षित नहीं है ।”
‘भाजपा’ के ‘आई टी’ ‘सेल’ प्रभारी (इंचार्ज) अमित मालवीयने इस घटनापर कहा, “स्वयं ममता बनर्जीके पास पश्चिम बंगालका गृह मन्त्रालय है । जहां स्वयं सांसद ही सुरक्षित न हो, वहांके ‘लॉ एंड ऑर्डर’की कल्पना कीजिए !”
ज्ञातव्य है कि जगन्नाथ सरकार पश्चिम बंगालकी राणाघाट सीटसे सांसद हैं । वे कुछ समय पूर्व ही बल्लीगुंगे विधानसभा उपचुनावके प्रभारी भी बनाए गए हैं ।
‘भाजपा’के कार्यकर्ताओं और नेताओंपर होते आक्रमण दर्शाते है कि पश्चिम बंगालकी राजनीति कैसी है ? केन्द्र शासनको चाहिए कि राज्यकी सुरक्षा व्यवस्था अयोग्य होनेके कारण बंगाल शासनको भंगकर, राष्ट्रपति शासन लागू करे और सभीकी सुरक्षा सुनिश्चित करे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply