विवाहके ८ वर्ष उपरान्त फारूकने हिन्दू युवतीको दिया ‘तीन तलाक’, अब ‘हलाला’का दबाव


२९ मार्च, २०२२
          मध्य प्रदेशके नरसिंहपुर जनपदमें चौंकानेवाला प्रकरण सामने आया है । एक हिन्दू युवतीने धर्मान्ध जिहादी युवकसे ८ वर्ष पूर्व विवाह किया था । आरोप है कि ससुरालवालोंने आरम्भमें उसपर धर्म-परिवर्तनका दबाव बनाया । फिर पतिने ‘तीन तलाक’ दिया और अब ‘हलाला’के लिए व्यथित किया जा रहा है । ‘पुलिस’ने इस प्रकरणमें अभियोग प्रविष्ट कर लिया है।
          नरसिंहपुरके करेलीमें एक हिन्दू युवतीने फारुख नामके युवकसे आठ वर्ष पूर्व विवाह किया था । दोनोंके दो बच्चे भी हैं । अब युवतीका आरोप है कि पतिने उसे ‘तीन तलाक’ दे दिया और फिर ‘हलाला’के लिए दबाव बनाया । पति फारुखके घरवाले भी युवतीसे मारपीटकर दहेजके लिए दबाव बना रहे थे । युवतीने करेली ‘थाने’में ससुरालवालोंपर दहेजके लिए व्यथित करनेका प्रकरण प्रविष्ट कराया है ।
          युवतीका आरोप है कि फारुखने उससे तीन बार ‘तलाक’ कहा । अब कह रहा है कि पहले ‘हलाला’ कराओ, उसके उपरान्त ‘वापस’ रखूंगा । करेली ‘थाना’ प्रभारी अखिलेश मिश्रने कहा कि २६ वर्षीय महिलाके परिवादके आधारपर धार्मिक स्वतन्त्रता अधिनियम, ‘तीन तलाक’ विधान, दहेज उत्पीडन और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियमके अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट कर लिया है । ‘पुलिस’ने फारुख सहित उसके परिवारवालोंको आरोपी बनाया है । ‘पुलिस’ने एक आरोपीको बन्दी भी बना लिया है । शेष लोग भगोडे बताए जा रहे हैं ।
      लव जिहादके धर्मनिरपेक्ष ‘प्रेमका जाल’ हमारी हिन्दू बहिन-बेटियां कब समझेगी ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
साभार :  https://www.hindujagruti.org/hindi 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution