इंदौरके मेलेमें महिलाओंसे अभद्रता, हिन्दूवादियोंने किया विरोध प्रदर्शन, मेलेकी अनुमति निरस्त करनेकी याचिका


२९ मार्च, २०२२
                इंदौरके ‘लालबाग पैलेस’ परिसरमें ‘इंदौर महोत्सव’ नामक मेला लगाया गया है । वहां कुछ अराजक तत्त्वोंने कल महिलाओंसे छेडछाड की । हिन्दुसङ्गठनोंके कार्यकर्ताओंने एकत्रित होकर इस अभद्रताके विरोधमें प्रदर्शन किया ।
           उन्होंने कहा कि मेलेकी अनुमति निरस्त की जाए । इसी मध्य यह ज्ञात हुआ है कि आयोजकोंने मात्र ५००० वर्गफुट क्षेत्रपर मेला लगानेकी अनुमति लेकर ५०,००० वर्गफुट क्षेत्रपर मेला लगाया है ।
           कल सन्ध्या ७ बजे हिन्दुजागरण मंचके कार्यकर्ता उस मेलेमें विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे । उनके गलेमें भगवा दुपट्टे व हाथोंमें ध्वज थे । प्रदर्शनकी भनक लगते ही ‘पुलिस’ वहां पहुंची । प्रदर्शनकारियोंका कहना था कि धर्म विशेषके कुछ लोगोंने यह छेडछाड की है । महिलाएं उपस्थित थीं, जिन्होंने वहांके आपणी सञ्चालकोंकी ओर इंगित किया । वहां कुछ भगवाधारी व्यापारी दिखाई दिए, जो परिचयपत्र मांगनेपर लुप्त हो गए । उनके इस प्रकार छुपते ही वर्तमान ‘एसपी’से मेलेकी अनुमति निरस्त करनेकी याचना की गई । ‘एसपी’ने कहा कि मेला निरस्त करनेका अधिकार पुरातत्त्व विभागको है । लोगोंने बताया कि पुरातत्त्व विभागसे इनकी सांठगांठ है ।
      धर्मविशेषके लोगोंद्वारा ऐसी छेडछाड कोई नूतन घटना नहीं है । ‘लव-जिहाद’के अन्तर्गत यह होता रहा है । वैसे भी ये लोग समाजके शान्तिपूर्ण वातावरणको दूषित करते देखे जाते हैं । मेलेसे इनकी आपणीको त्वरित प्रभावसे हटाकर; इन्हें योग्य दण्ड दिया जाए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : पत्रिका


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution