‘हिजाब’ पहनी छात्राओंको परीक्षाकी अनुमति देनेवाले ७ शिक्षकोंका निलम्बन !
१ अप्रैल, २०२२
‘हिजाब’ पहनी छात्राओंको परीक्षाकी अनुमति देनेवाले, गदग जनपदके ७ शिक्षकोंको निलम्बित किया गया । एस.यु. हेक्कलड, एस.एम. पत्तर, एस.जी. गोडके, एस.एस. गुजामगडी, वी.एन. किवूदार, के.बी. भजन्त्री एवं बी.एस. होनागुडी उनके नाम हैं । उनका अन्वेषण करनेका निर्देश दिया गया है । यह प्रकरण २८ मार्चका है । इसका दृश्यश्रव्य प्रसारित होनेपर, सम्बन्धित शिक्षकोंपर यह कार्यवाही की गई । ‘श्रीराम सेना’ने भी इन शिक्षकोंके विरुद्ध कार्यवाहीकी मांग की थी ।
जिन शिक्षकोंका निलम्बन हुआ है, उनकी आपराधिक पृष्ठभूमिकी जांच भी होनी चाहिए । जो न्यायालयके आदेशका उल्लंघन कर सकते हैं, वे इस्लामी लक्ष्यके लिए अपराध भी कर सकते हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply