जाकिर नाइकके संगठन ‘आईआरएफ’ पर ५ वर्षका प्रतिबन्ध, मुसलमान युवाओंको कट्टरपन्थी बनानेका आरोप


१ अप्रैल, २०२२
मुसलमान युवाओंको कट्टरपन्थी बनानेके आरोपमें, जाकिर नाइकके ‘एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन’पर ५ वर्षका प्रतिबन्ध बढा दिया गया है । इसके पूर्व जाकिर  नाइकके ‘एनजीओ’पर २०१६ में शासनने प्रतिबन्ध लगाया था, जो १७ नवम्बर २०२१ को समाप्त हो रहा था;  किन्तु शासनने इसे पूर्व ही बढा दिया था । अब गृह मन्त्रालयने इसे पुनः ५ वर्षके लिए बढा दिया है । ‘फाउंडेशन’को प्रथम  बार १७ नवम्बर २०१६ को अवैध गतिविधियां (रोकथाम) विधान, १९६७ के अन्तर्गत एक अवैध संगठन घोषित किया गया था ।
गृह मन्त्रालयके सूत्रोंका कहना है कि जाकिर नाइक अपने भाषणोंसे देशके मुसलमानोंको भडकानेमें  लगा है और इससे देशकी सुरक्षापर भी संकट है ।  यद्यपि, भडकाऊ भाषणके कारणसे कई देशोंमें प्रतिबन्धित किए जानेके उपरान्त जाकिर नाइकके कई ‘वीडियो’ अभी भी अन्तर्जालपर उपलब्ध हैं । साथ ही ‘गूगल ट्रेंड’ खोजके परिणाम बता रहे हैं कि ‘यूट्यूब’पर जाकिर       नाइकको खोज करनेमें जम्मू-कश्मीरके लोग सबसे आगे हैं ।
       जाकिर नाईककी गतिविधियां सन्दिग्ध रही हैं, चाहे वह देश में हो या विदेशोंमें । भारत शासनको चाहिए उसके संगठनपर आजीवन प्रतिबन्ध लगाए व  उसे देशमें लाकर उसके कुकृत्योंके लिए उसे दण्डित  करे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution