‘पहाडी महिलापर द्विअर्थी संवादकर फंसे ‘यूट्यूबर’ भुवन बाम, राष्ट्रीय महिला आयोगने दिए प्राथमिकीके आदेश


३१ मार्च, २०२२
हास्यके नामपर द्विअर्थी संवाद करनेवाले ‘यूट्यूबर’ भुवन बामकी समस्याएं बढ रही हैं । पहाडी महिलाओंपर भुवनद्वारा की गई टिप्पणीपर राष्ट्रीय महिला आयोगने (NCW ने) संज्ञान लिया है ।
राष्ट्रीय महिला आयोगने इस सम्बन्धमें गुरुवारको (३१ मार्च २०२२ को) ‘ट्वीट’कर कहा, “राष्ट्रीय महिला आयोगने इसका संज्ञान लिया है ।” अध्यक्ष रेखा शर्माने देहलीके पुलिस आयुक्तको प्राथमिकी प्रविष्ट करने और घटनामें कठोर कार्यवाही करनेके लिए लिखा है । ‘NCW’ने महिलाओंकी गरिमाके उल्लङ्घनके लिए ‘यूट्यूब चैनल’के विरुद्ध उचित कार्यवाही करनेके लिए ‘इलेक्ट्रॉनिक्स’ और ‘आईटीज’ मन्त्रालयके सचिवको भी लिखा है ।”
बता दें कि भुवन बामका दृश्यपट सामने आनेके पश्चात कई लोगोंने इस घटनाको ‘सोशल मीडिया’पर उठाया और इसे महिलाओंकी गरिमाके विरुद्ध बताते हुए तत्काल कार्यवाहीकी मांग की थी ।
      भुवन बाम जैसे विदूषकोंको बडी संख्यामें लोग देखते, सुनते और ‘पसन्द’ करते है, जिससे ऐसे लोगोंका मनोबल बढता है । सर्वप्रथम तो वे लोग ही इसके उत्तरदायी हैं, जो ऐसे लोगोंको बढावा देते हैं; अतः राष्ट्रीय महिला आयोगद्वारा उठाया गया पग सराहनीय है । उपर्युक्त घटनापर शीघ्र ही कार्यवाही हो, जिससे समाजमें कठोर सन्देश जाए कि देश जिस नारी शक्तिकी बात करता  है, उसके विरुद्ध अपशब्द कदापि स्वीकार नहीं करेगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution