ममता बनर्जीका सभी विपक्षी दलोंको ‘केन्द्रीय जांच एजेंसी’के विरोधमें सङ्गठित होनेके लिए निरर्थक आवाहन


३० मार्च, २०२२

केन्द्रका ‘भाजपा’ शासन, ‘केन्द्रीय जांच अभिकरणोंके माध्यमसे सभी विपक्षी नेताओंपर अन्याय कर रहा है, ऐसा ममता बनर्जीका मत है । सभी विपक्षी नेताओंको इस हेतु विरोध करनेके लिए एकत्रित होनेका आवाहन उन्होंने किया है ।
उन्होंने पत्रमें लिखा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केन्द्रीय जांच अभिकरण (सीबीआई), केन्द्रीय सतर्कता विभाग (सीवीसी), आयकर विभाग जैसे केन्द्रीय संस्थानोंका उपयोग राजनीतिक बैरियोंको प्रताडित करके जालमें फंसानेके लिए किया जा रहा है; इसलिए सबको एक स्थानपर एकत्रित होकर इससे बचनेके लिए चर्चा करनी चाहिए ।
उन्होंने कहा कि उनके मनमें न्याय व्यवस्थाके प्रति आदर है; परन्तु वर्तमानमें कुछ राजनीतिक पक्षोंके हस्तक्षेपके कारण लोगोंको उचित न्याय नहीं मिलता है । न्यायव्यवस्था, प्रसार माध्यम व जनता हमारे लोकतन्त्रके मूल आधार हैं । कोई एक क्षतिग्रस्त होता है तो सम्पूर्ण व्यवस्था बिखर जाती है ।
      ममता बनर्जी व अन्य अनेक राजनेताओंने देशमें मनमानी की है । न्याय व्यवस्था, विधान आदिको ताकपर रखा है । स्वार्थ हेतु जनतासे अन्याय किया है । चुनावके समय जब इनके कार्यकर्ता हत्याएं कर रहे थे, तब इन्होंने चुप्पी साध ली थी । अब केन्द्र शासन इनके पुरातन कच्चे चिट्ठे खोल रहा है; इसलिए ये चिन्तित हैं । इनके सभी अवैध कार्योंकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution