‘मौलाना’ने भूत उतारनेके नामपर अवयस्कसे की मारपीट, जलती हुई गन्धवर्तिकासे (अगरबत्तीसे) अंगोंको जलाया
३ अप्रैल, २०२२
झारखंडके चतरा जनपदमें ‘झाडफूंक’के मध्य एक ‘मौलाना’ने १४ वर्षीय रुग्ण लडकीसे मारपीट की और जलती हुई ‘अगरबत्ती’से उसके देहपर ‘दाग’ दिया । लडकीको गम्भीर स्थितिमें चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया गया है । ‘पुलिस’के एक अधिकारीने शनिवारको यह जानकारी दी । आरोपी ‘मौलाना’ मोहम्मद वाहिदको (३५) बन्दी बना लिया गया है । उन्होंने बताया कि संभे ग्रामके लडकीका, होलीके मध्य स्वास्थ्य बिगड गया था । ‘मौलाना’ने ‘झाडफूंक’कर उसे ठीक करनेका प्रतिवाद किया ।
लडकीके माता पिताने आरोप लगाया कि आरोपीने निर्दयतासे उसे मारा-पीटा और जलती हुई उदबत्तीसे शरीरके अनेक स्थानोंपर ‘दागा’ । आरोपीके विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता एवं यौन अपराधसे बच्चोंका संरक्षण (पॉक्सो) विधानके सम्बन्धित प्रावधानोंके अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्ट किया गया है ।
हिन्दुओंद्वारा आध्यात्मिक स्वरूपके कष्टोंके समय मुसलमान तान्त्रिकोंकी सहायता लेना उनकी विवेकशून्यताको दर्शाता है; प्रायः मुसलमान तान्त्रिक पीडित हिन्दुओंकी दुर्दशाका अनुचित लाभ उठाकर उन्हें पराकोटिका कष्ट पहुंचाकर उनकी स्थिति और गम्भीर कर देते हैं । हिन्दुओंको सनातन धर्मानुसार योग्य साधनाकर आध्यात्मिक कष्टोंको न्यून करनेके लिए आत्मनिर्भर बनाना होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply