आगामी वर्ष अपने घरमें रहेंगे कश्मीरके विस्थापित, संघप्रमुख भागवतने कहा, “यहूदियोंने १८०० वर्ष पश्चात पुनः इजरायल बसाया था”
३ अप्रैल, २०२२
उत्तर प्रदेशके विधानसभा चुनावमें ‘भाजपा’की विजय और मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथके एक बार पुनः राज्यका मुख्यमन्त्री बननेके पश्चातसे विपक्ष ‘बौखलायासा’ है, वह अनर्गल बातें कर रहा है । इसी क्रममें राज्यके भोजीपुरा विधानसभा ‘सीट’से समाजवादी दलके विधायक शहजिल इस्लामने ‘सीएम’ योगीको लेकर विवादित वक्तव्य दिया है ।
इस्लामके इस अपशब्दका दृश्यपट सार्वजनिक हो रहा है । इसमें वे कहते हैं, “विपक्षके रूपमें हम लोगोंकी ‘अच्छी खासी’ संख्या है । राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष हैं । ऐसेमें आज यदि सदनका नेता होनेके ‘नाते’ योगी अपशब्द कहेंगे तो हम लोग मैं नहीं बैठेंगे । हाथके हाथ उत्तर देंगे । हमारे राष्ट्रीय अध्यक्षने घोषणा कर दी है कि हम सडक और सदनके भीतर; दोनों स्थानपर लडाई लडेंगे । वे दिन बीत गए, जब उनकी तानाशाही चलती थी, आज एक सशक्त विपक्ष है । हमारे प्रिय नेता अखिलेश यादव, जो कि ‘बब्बर शेर’ हैं, वह हमारे साथ हैं । अबसे यदि उनके मुखसे एक भी स्वर निकलेगा तो हमारी ‘बन्दूकों’से धुआं नहीं, ‘गोली’ ही निकलेगी ।”
शहजिल इस्लामका धमकीवाला दृश्यपट ‘सोशल मीडिया’पर सार्वजनिक हो गया है, जिसके पश्चात अब ‘सपा’ नेता निर्दोष होनेका स्पष्टीकरण दी रहे हैं । अब वे कह रहे हैं, “मैं सदन, मुख्यमन्त्री और नेता प्रतिपक्षका सम्मान करता हूं । मेरा अपूर्ण दृश्यपट दिखाकर अनुचित अर्थ निकाले गए । हां, कुछ शब्द मेरे मुंहसे चूकवश निकल गए ।”
ऐसा हिंसक वक्तव्य देनेके लिए, ‘सपा’ नेतापर आपराधिक प्रकरण प्रविष्टकर, दण्डित किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply