गोरखनाथ मन्दिर आक्रमणके जिहादीके लिए अखिलेश यादवका ‘छलका दर्द’, बोले, “मुर्तजाकी मानसिक स्थितिका रखें ध्यान ।”
८ अप्रैल, २०२२
समाजवादी ‘पार्टी’के अध्यक्ष अखिलेश यादवने गोरखपुरके मन्दिरके बाहर सुरक्षाकर्मियोंपर आक्रमणके आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासीके मानसिक स्वास्थ्यको ध्यानमें रखनेका आह्वान करते हुए, बुधवारको कहा कि सत्तारूढ ‘भाजपा’की इस बातके लिए आलोचना की कि वह इस घटनाको खींच रही है । गोरखनाथ मन्दिरमें रविवारकी रात्रि एक जिहादी युवकद्वारा सुरक्षाकर्मियोंपर आक्रमणके बारेमें पूछे जानेपर ‘सपा’ अध्यक्षने संवाददाताओंसे कहा, “अभी जो जानकारी आ रही हैं और उसके पिताने जो कहा है उसके अनुसार, उसे मानसिक समस्याएं थीं, उसके साथ ‘बाइपोलर इश्यूज’ अर्थात मनोविकार थे । मुझे लगता है, वह पक्ष भी देखना पडेगा ।
अखिलेश यादवकी इस प्रतिक्रियापर राज्यके उप-मुख्यमन्त्री केशव प्रसाद मौर्यने प्रतिक्रिया दी है । उन्होंने कहा अखिलेश यादव और समाजवादी ‘पार्टी’का सदैवसे आतङ्कवादियोंसे सम्बन्ध है । उन्होंने २०१३ के आतङ्की आक्रमणोंके प्रकरण ‘वापस’ ले लिए थे । गोरखनाथ मन्दिरपर आक्रमण सामान्य नहीं है, यह बहुत गम्भीर है । मैं आतङ्कवादियोंका मनोबल बढानेके उनके प्रयासोंकी निन्दा करता हूं ।
रविवार रात्रि विलम्बसे, ३० वर्षीय ‘आईआईटी’ स्नातक अहमद मुर्तजा अब्बासीने गोरखनाथ मन्दिर परिसरमें प्रवेश करनेका प्रयास किया और जब सुरक्षाकर्मियोंने उसे रोकनेका प्रयास किया, तो उसने उनपर तीक्ष्ण शस्त्रसे आक्रमण किया, जिससे ‘पीएसी’के दो अधीक्षक घायल हो गए । प्रकरणकी जांच उप्र ‘पुलिस’के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और आतङ्कवाद निरोधी दलकी (एटीएसकी) संयुक्त समूह कर रहा है और जांचकर्ताओंको सन्देह है कि अब्बासी स्वयं कट्टरपन्थी है ।
समाजवादी अखिलेशको यदि एक उच्चशिक्षित व्यक्ति, मनोरोगी लगता है तो उन्हें स्वयंकी मनःस्थितिपर विचार करना चाहिए । यदि वह मनोरोगी था तो उसने इतनी उच्च तकनीकी शिक्षा कैसे प्राप्त कर ली ? यदि वह मनोरोगी नहीं है, तो उसे मनोरोगी कहनेवालोंको स्वयं अपना आकलन करनेकी आवश्यकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply