दुष्कर्मपर व्याख्यान देते ‘अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय’के व्याख्याताका हिन्दू देवी-देवताओंपर घृणित आक्षेप, व्याख्याता निलम्बित
७ अप्रैल, २०२२
दिनांक ५ अप्रैल, रात्रि ८ बजे अलीगढ विश्वविद्यालयके व्याख्याता जितेंद्र कुमार छात्रोंको दुष्कर्म विषयपर व्याख्यान दे रहे थे । उन्होंने एक चलचित्र दिखाया, जिसमें पुरातनकालमें हुए दुष्कर्मोंपर चर्चा करते हुए हमारे देवी-देवताओंपर आक्षेप लगाया । ब्रह्माजीका उनकी पुत्रीसे सम्बन्ध बताया, श्रीविष्णु व इंद्रके चरित्रपर आक्षेप लगाए । इंद्रद्वारा ऋषि गौतमकी पत्नीसे सम्बन्ध बनाना, तुलसी विवाह आदिपर विवादास्पद टिप्पणी की ।
छात्रोंने वहीं विरोध प्रारम्भ कर दिया । छात्रोंने व्याख्याताके विरुद्ध विश्वविद्यालय प्रशासनसे परिवाद किया तो, जितेंद्र कुमारने त्वरित क्षमायाचना कर ली । प्रो. राकेश भार्गवकी अनुशंसापर आरोपी व्याख्याताके विरुद्ध जांच समिति गठित की गई है जो, उसके विरुद्ध कार्यवाहीकी अनुशंसा करेगी ।
यह घटना अत्यन्त लज्जाजनक है । एक हिन्दू नामयुक्त व्याख्याताद्वारा ऐसे व्याख्यान देना लज्जास्पद है । ऐसे व्यक्तिको कठोर दण्ड दिया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply