हिन्दू सेनाद्वारा ‘जे.एन.यू.’के बाहर लगाए गए भगवा ध्वज तथा ‘भगवा जे.एन.यू’ लिखित भित्तीपत्रक !
१६ अप्रैल, २०२२
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालयमें (‘जे.एन.यू’में) श्रीरामनवमीके दिवस अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा साम्यवादी विद्यार्थी संगठनोंके छात्रोंमें पूजा एवं मांसाहारको लेकर मारपीट हुई थी । अब वहां ‘जे.एन.न्यू’के बाहरी मार्गपर तथा मुख्य प्रवेशद्वारके निकट भगवा ध्वज एवं भित्तीपत्रक लगाए गए हैं । इनपर ‘भगवा जे.एन.यू ’, लिखा है । ये पत्रक तथा ध्वज हिन्दू सेनाद्वारा लगाए जानेकी बात कही जा रही है ।
इस प्रकरणमें हिन्दू सेनाके उपाध्यक्ष सुरजीत यादवने कहा है कि ‘जे.एन.यू.’में विरोधियोंद्वारा भगवेका अपमान किया गया था । इन लोगोंको चाहिए कि वे सुधर जाएं ! भगवेका अनादर करनेकी चेष्टा कोई न करे । जिस प्रकार भगवा रंगका अनादर किया जा रहा है, उसे हिन्दू सेना कभी नहीं सहेगी तथा उन्हें तुरन्त हटाए जानेकी मांग की गई है; एवं उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
‘जे.एन.यू’ विश्वविद्यालयमें हिन्दू धर्म विरोधी अराजक तत्त्वोंके साथ निकृष्ट पाठ्यक्रमको भी पूर्णतः प्रतिबन्धितकर वामपन्थी विचारधारासे मुक्त करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply