ओवैसीके दलका था नेता, अब पत्नीके साथ बनेगा हिन्दू : ‘वायरल वीडियो’में बोला – ये सब समाजवादीके अराजक तत्त्व, हमें मुख्यमन्त्री योगीपर पूरा विश्वास


१६ अप्रैल, २०२२
उत्तर प्रदेशके मुरादाबाद जनपदमें एक मुसलमान दम्पतिने हिन्दू बननेकी घोषणा की है । घोषणा करनेवाले ओवैसीके दल ‘एआईएमआईएम’के पूर्व जनपद अध्यक्ष हैं । इन्होंने स्वयंको अपने परिवारसे प्रताडित बताया है । मुसलमानसे हिन्दू बननेकी घोषणा करनेवाली महिलाका नाम समीना परवीन और उनके पतिका नाम मोहम्मद रूबेद साबिर है । घोषणाका ‘वीडियो’ सामाजिक जालस्थलपर ‘वायरल’ हो रहा है ।
‘वायरल’ हुए ‘वीडियो’में महिलाने कहा, “हमारी कोई भी सहायता नहीं कर रहा । हमें धर्मपरिवर्तन ही करना पडेगा और हम करेंगे भी । मेरा जीवन नष्ट हो चुका है । मेरे विवाहके उपरान्तसे मेरे ससुरालवालोंने मुझे बहुत अधिक पीडित  किया । एक पुत्र बताकर अच्छा ‘दहेज’ मांगा गया । विवाहके उपरान्त भी मेरे पितासे धनकी मांग की जाती रही । कोई मुसलमान मेरी सहायता नहीं कर रहा है, ऐसा समाज और पन्थ किस कार्यका ?
इस ‘वीडियो’में महिलाका पति बताए जा रहे मोहम्मद रूबेद साबिरने कहा, “हम हिन्दू होना चाहते हैं । हमें मुख्यमन्त्री योगीपर पूरा विश्वास है । यह सब विपक्षी समाजवादी दलके अराजक तत्त्व हैं ।
        जो लोग आर्थिक और व्यावहारिक कष्टोंसे पलायनकर हिन्दू बनना चाहते हैं, उनके इन कष्टोंके समाधान होते ही पुनः मुसलमान बन जाएंगे अथवा कोई आज उनकी आर्थिक समस्याका समाधान कर देगा तो वे हिन्दुओंको अपशब्द कहने लगे जाएंगे; अतः ऐसे लोगोंपर ध्यान न दें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution