बरेलीके धर्मान्ध आपणी सञ्चालकने आपणीमें बजाया ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ गीत, पुलिसने प्रविष्ट किया परिवाद
उत्तरप्रदेशके बरेली जनपदके फरीदपुर भुता थाना क्षेत्रके एक गांवमें एक किराना आपणी स्वामीका दृश्यपट ‘वायरल’ हुआ है । ज्ञात हुआ है कि बुधवार सन्ध्याको धर्मान्ध आपणी स्वामी अपने एक साथीके संग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ गीत सुन रहा था । लोगोंने विरोध किया तो वह लोगोंको धमकाने लगा । ध्वनि न्यून करनेके स्थानपर ध्वनिमें वृद्धि कर दी । उसका कहना था कि उसकी जो इच्छा हो, वह सुनेगा । सामाजिक जालस्थलपर इसका दृश्यपट ‘वायरल’ हो गया ।
योगी गोरक्षा प्रकोष्ठके सदस्य आशीष पटेलने
‘ट्विट’कर परिवाद किया व कार्यवाहीकी मांग की । ‘पुलिस’ने आश्वासन दिया कि जांच करके कार्यवाही की जाएगी ।
ये धर्मान्ध भारतका खाकर पाकिस्तानकी गाते हैं । ऐसे देशद्रोही मानसिकतायुक्त व्यक्तिको कठोर दण्ड दिया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply