धनके लिए ‘हनीट्रैप’में फंसानेवाली नाजमा और रफिनाज साथियों संग बन्दी, वस्त्र उतरवाकर बनाते थे दृश्यपट 


१७ अप्रैल, २०२२
उत्तरप्रदेशकी मुरादाबाद पुलिसने ‘हनीट्रैप’के अन्तर्गत दो महिलाओं सहित कुल चार अपराधी बन्दी बनाए हैं । वे सम्भ्रात लोगोंको फंसाते थे । अभीतक एक ‘दर्जन’से अधिक लोगोंको फंसा चुके ।
इन्होंने ७० वर्षीय मुरारीलालको उनके पैसे लौटानेका ‘बहाना’ बनाकर बुलाया । उस घरमें जाबिर व रफ्फन भी उपस्थित थे । वहां दो महिलाएं भी थीं । सबने मिलकर मुरारीलालके वस्त्र उतारकर उन्हें भय दिखाकर अश्लील दृश्यपट व छायाचित्र बनाए । उसके बाद उन्हें दुष्कर्मके आरोपमें फंसाने व हत्याका भय दिखाकर उससे २५००० रुपये लिए । पुनः ९ अप्रैलको उसे दूरभाषपर २ लाख रुपए किसी मोदम्मद समीरके खातेमें डालनेको कहा गया ।
मुरारीलालने पूरा घटनाक्रम अपने बेटे देवेन्द्रको  बताया । सम्बन्धियोंके कहनेपर १२ अप्रैलको कुन्दरकी थानेमें परिवाद प्रविष्ट करवाया । पुलिसने त्वरित कार्यवाही करके राशिद, रफ्फन, नाजमा व रिफनाजको बन्दी बना लिया । अन्य दो आरोपियोंको ढूंढा जा रहा है । आरोपियोंके भ्रमणभाष राजसातकर उन लोगोंके बारेमें ज्ञात करनेका प्रयास किया जा रहा है जिन्हें इन्होंने पूर्वमें फंसाया है ।
‘एसएसपी’ मुरादाबाद बबलू कुमारने बताया कि ये ६ आरोपियोंकी टोली है जो, भाडेपर घर लेकर सम्भ्रात परिवारके लोगोंको फंसानेका कार्य करते हैं । आरोपियोंने राजस्थान व उत्तरप्रदेशमें ७ लोगोंके साथ ऐसा अपराध किया हुआ स्वीकार किया है ।
      ऐसे घृणित अपराध आजकल सभी राज्योंमें दृष्टिगत हो रहे हैं । ऐसे अपराधियोंको कठोर दण्ड हो यही न्यायव्यवस्थासे अपेक्षा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution