देशसे ५ करोड घुसपैठियोंको निकालनेकी मांग करनेवाली एक याचिका सर्वोच्च न्यायालयमें ५ वर्ष से लम्बित


२२ अप्रैल, २०२२
       अधिवक्ता श्री. अश्विनी उपाध्यायने एक ‘ट्विट’के माध्यमसे लिखा है कि देशसे ५ करोड घुसपैठियोंको निकालनेकी मांगवाली एक याचिका सर्वोच्च न्यायालयमें २०१७ से लम्बित है । न्यायालयने केन्द्रीय गृह मन्त्रालय और देशके सभी राज्योंके मुख्य सचिवोंको ‘नोटिस’ प्रस्तुतकर याचिकापर उत्तर मांगा था; किन्तु अभीतक कोई उत्तर नहीं मिला है । यह तथ्य कटु है; परन्तु शत-प्रतिशत सत्य है ।
        देशके लिए लज्जास्पद है कि देशसे करोडों घुसपैठियोंको बाहर निकालनेकी मांगके लिए एक याचिका प्रविष्ट करनी पडती है । सर्वोच्च न्यायालयद्वारा प्रशासनको ‘नोटिस’ प्रस्तुत करनेपर भी कोई उत्तर न दिया जाना, यह गम्भीर है । यह केवल इस याचिकाके सन्दर्भमें नहीं; अपितु असंख्य याचिकाओंके सन्दर्भमें भी दिखाई देता है । इससे प्रशासनिक अधिकारियोंकी दृष्टिसे सर्वोच्च न्यायालयका क्या मूल्य है ? यही रेखांकित होता है । अब न्यायालयको स्वयं ऐसे प्रशासनिक अधिकारियोंके विरुद्ध कठोर कार्यवाही करनेकी आवश्यकता है । राष्ट्रीय सुरक्षाके ऐसे संवेदनशील विषयपर प्रशासनका मौन अस्वीकार्य है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution