आगरा ‘कैंट’ रेल स्थानकपर बनी भूरे शाह मजारको हटानेके लिए सूचना जारी
२८ अप्रैल, २०२२
उत्तरप्रदेशके आगरा ‘कैंट’ रेलवे स्थानकपर अतिक्रमणकर भूरे शाहकी मजार बनाई गई है । उस मजारका ध्यान रखनेवालेको २५ अप्रैल २०२२ को सम्पदा अधिकारीद्वारा सूचित किया गया है कि वह उक्त भूमि सम्बन्धित कागदपत्र लेकर १३ मईको न्यायालयमें उपस्थित हो अथवा एकपक्षीय निर्णय सुनाया जाएगा ।
इसी प्रकार उत्तर-मध्य ‘रेलवे’द्वारा आगरा छावनी स्थित शासकीय भूमिपर बनी नूरी मस्जिदके प्रबन्धकको भी सूचना भेजी गई है कि वे ‘रेलवे’ भूमिपर बनी यह मस्जिद ८ दिनोंमें वहांसे हटा लें अथवा नियमानुसार उचित कार्यवाही की जाएगी ।
ये धर्मान्ध इसी प्रकार रेल स्थानकों तथा अन्य जन आवागमनके स्थानोंपर मजार व मस्जिद बनाकर अतिक्रमण करते देखे जाते हैं । इनके अतिक्रमणसे भूमि शीघ्र मुक्त हो । ‘रेलवे’का पग उचित है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply