जयपुरके अनेक क्षेत्रोंमें मार्गोंपर नमाज, ‘लाउड स्पीकर’का भी किया उपयोग
३० अप्रैल, २०२२
राजस्थानके जयपुरमें शुक्रवारकी नमाज हेतु स्थान-स्थानपर मार्ग अवरोधक लगाए गए । जामा मस्जिदके बाहर १५ खम्बोंपर ५० ‘लाउड स्पीकर’ लगाए गए । जयपुर काजीने कहा कि ‘लाउड स्पीकर’ बिना लोगोंतक ध्वनि नहीं पहुंचती । उन्होंने कहा कि मात्र १५ मिनिटमें नमाज होती है, जिसमें पूरे विश्व शान्तिके लिए प्रार्थना की जाती है । यह सब सौहार्द व शान्तिपूर्ण होता है । ईद पूर्वकी इस नमाज हेतु मार्गपर दोनों ओर नमाजी एकत्रित हुए । इससे वाहनोंके आवागमनमें बाधा उत्पन्न हुई । वैसे हिन्दू त्योहारोंपर राजस्थान शासन धारा १४४ लगानेसे नहीं चूकता ।
इसके विपरीत उत्तरप्रदेशमें मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथके आदेशसे सहस्रों ‘लाउड स्पीकर’ मन्दिरों व मस्जिदोंसे हटाए गए । मुसलमान धर्मगुरुओंने स्वयं कहा कि नमाज मार्गोंपर न पढी जाए । ‘लाउड स्पीकरों’की ध्वनि भी निश्चित मानकोंके अनुसार रखी गई, जिससे ध्वनि दूरतक न जाए व लोगोंको कष्ट न हो ।
राजस्थानमें तथाकथित धर्मनिरपेक्ष कांग्रेसी शासन है । मुसलमानोंके त्यौहारमें छूट दी गई व हिन्दू त्योहारोंपर धारा १४४ लगा दी जाती है । हिन्दू मतदाताओंको यह सत्य स्मरण रखकर मतदान करना चाहिए । मत ऐसे ही पक्षको दिया जाए जो निष्पक्ष हो व जिसे हिन्दू धर्मके प्रति प्रेम व श्रद्धा हो । धर्मरक्षा हेतु यह आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply