शासकीय विद्यालयके अध्यापक हारून अलीने ११ वर्षके वंशके मुखपर ‘पेन’से किए अघात और मुखपर थूका


८ मई, २०२२
      उत्तर प्रदेशके बागपत जनपदमें शासकीय विद्यालयके एक प्राचार्यपर (प्रिंसिपलपर) एक छात्रको निर्दयतासे पीटनेका आरोप लगा है । पीडित छात्रका नाम वंश है, जो कक्षा छहमें पढता है । आरोपित ‘प्रिंसिपल’का नाम हारून अली मुनव्वर है ।
      पीडितके पिता राकेशके अनुसार, “आरोपित ‘प्रिंसिपल’ हारूनपर पूर्व ही अनेक गम्भीर अभियोग प्रविष्ट हैं । प्रतिदिनकी भांति उनका बेटा विद्यालय गया तो उसे ‘प्रिंसिपल’ने उसे अपनी ‘कार’ स्वच्छ करनेके लिए कहा । जब मेरे बेटेने मना कर दिया तो बेटेके माथे और मस्तकपर ‘पेन’से अघात किया गया । उसके मुखपर थूक दिया गया और उसका ‘कॉलर’ पकडकर पटक दिया गया । तत्पश्चात वंशको अपशब्द कहे । घटनाके पश्चात पीडित छात्र अत्यधिक भयभीत था ।”
      इस घटनाके विरोधमें हिन्दू जागरण मंचने ‘थाने’में विरोध प्रदर्शन किया । आरोपित ‘प्रिंसिपल’ निलम्बित कर दिया गया है ।
      पीडितके अधिवक्ता निशांतने बताया, “अभियोग प्रविष्ट किए जानेके पश्चात निरन्तर पीडित परिवारको धमकियां मिल रही हैं । आरोपित ‘प्रिंसिपल’ कुछ लोगोंको लेकर निरन्तर अभियोग ‘वापस’ लेनेका दबाव बना रहा है । पीडित परिवार अत्यधिक निर्धन है । ‘प्रिंसिपल’ हारून इससे पूर्व भी अनेक बच्चोंके साथ मारपीट कर चुका है ।
       हारून अली नामके इस प्राचार्यको तत्काल प्रभावसे निष्कासित करना चाहिए और इसको शिक्षा क्षेत्रमें कहीं भी चाकरी न मिले, इस प्रकारसे हारून अलीको दण्डित किया जाना चाहिए । समाज आदर्श उदाहरण देखकर ही सीखता और परिवर्तित होता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution