बंगालमें एक और ‘भाजपा’ कार्यकर्ताका मिला शव, दलने ‘टीएमसी’के कार्यकर्ताओंपर लगाया हत्याका आरोप : एक सप्ताहमें दूसरी घटना


१२ मई, २०२२
      पूर्वी मिदनापुर जनपदके मैना विधानसभा क्षेत्रसे ‘भाजपा’ कार्यकर्ता कृष्ण पात्राको उनके घरसे अपहरण कर लिया गया और रात्रिके अन्धेरेमें ‘टीएमसी’के लोगोंने उनकी हत्या कर दी ।
      पश्चिम बंगालमें ‘भाजपा’ कार्यकर्ताओंके विरुद्ध हो रही हिंसा रुकनेका नाम नहीं ले रही है । इसी क्रममें, इसबार कृष्ण पात्रा नामके ‘भाजपा’ कार्यकर्ताका बुधवार, ११ मई २०२२ को शव पाया गया है । ‘भाजपा’ने ‘टीएमसी’पर हत्याका आरोप लगाया है । बंगाल ‘भाजपा’के अध्यक्ष सुकांत मजूमदारने आरोप लगाया है कि सुकांतको उनके घरसे अपहरण कर लिया गया था ।
           इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगालकी सत्तारूढ ‘टीएमसी’ एक-एककर ‘भाजपा’ कार्यकर्ताओंको लक्ष्य बना रही है । ‘भाजपा’ नेताने यह भी कहा कि ममताके साथ बंगालमें निर्दयताका राज है । ‘भाजपा’ने ‘दावा’ किया है कि कृष्ण पात्राकी निर्ममतासे हत्या करनेके उपरान्त उनके शवको ‘गंदे नाले’में फेंक दिया गया था ।
        बंगालमें राजनीतिक हिंसा गत अनेक वर्षोंसे अपने शिखरपर है । विगतमें कांग्रेसके शासनसे लेकर वामदलों और अब ‘टीएमसी’के शासनमें न्यून होनेके स्थानपर अप्रत्याशित रूपसे बढी ही है । लोकतन्त्रमें राजनीतिक प्रतिशोधके लिए हिंसा करना बहुत ही घातक प्रवृति है । आवश्यकता है, इसपर शीघ्र रोक लगे और अपराधियोंको कठोर दण्ड मिले । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution