कथित मदर टेरेसाने छुपाए ‘चर्च’में होनेवाले कुकर्म – वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्रीने) सामने लाया ‘काला सच’
९ मई, २०२२
ईसाई ‘मिनशरी’ कथित मदर टेरेसापर एक नूतन वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) आया है । इस वृत्तचित्रमें टेरेसापर उनके कुछ निकटवर्ती लोगोंके माध्यमसे गम्भीर आरोप लगाए गए हैं । यह वृत्तचित्र ‘स्काई डॉक्यूमेंट्रीज’पर ९ मईको प्रसारित किया गया है ।
टेरेसापर स्काई ‘डॉक्यूमेंट्रीज’की ३ भागकी नूतन शृंखला प्रसारित की गई है । जिसका नाम ‘मदर टेरेसा : फॉर द लव ऑफ गॉड’ है । वृत्तचित्रमें टेरेसाके साथ २० वर्षतक कार्य कर चुकीं मैरी जॉनसनने कहा, “मदर टेरेसाकी आध्यात्मिकता ‘क्रॉस’पर लटके जीसस क्राइस्टसे जुडी हुई है । उन्हें लगता था कि विश्वमें निर्धनता अच्छी है; क्योंकि ईसा मसीह विश्वके प्रथम निर्धन थे । यह अत्यन्त मूढतापूर्ण बात है ।’
इस वृत्तचित्रमें टेरेसापर यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने निर्धनता दूर करने और लोगोंकी सहायता करनेसे अधिक समूचे विश्वसे मिलनेवाले वित्तपोषणको सीधे ‘वेटिकन सिटी’के ‘कैथलिक चर्च’को हस्तान्तरित किया था ।
वहीं, मैरी जॉनसनका कहना है कि टेरेसा अपने जीवनके अन्तिम दशकमें वृद्धावस्थासे जूझ रही थीं; किन्तु तब भी ‘वेटिकन सिटी’ने उन्हें प्रत्येक उस स्थानपर भेजा, जहां ‘चर्च’के ‘पादरी’ बच्चोंके यौन शोषणमें संलिप्त पाए गए थे । ऐसा इसलिए किया गया जिससे ‘चर्च’में हो रहे गडबडी और दुराचारको विश्वसे छुपाया जा सके ।
ईसाई पन्थने षड्यन्त्रके अन्तर्गत टेरेसाके समाजसेवी पक्षको ही जनमानसके सामने रखा और समाजको दिशाभ्रमित किया है; परन्तु अब समय आ गया है कि वास्तविकता सबके सामने आए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply