पाकिस्तानके पेशावरमें दो आपणी चालक सिख युवकोंकी जिहादियोंने की हत्या
१६ मई, २०२२
पेशावरके ‘बाडा बाजार’में अपनी आपणियोंमें बैठे सिख युवकोंकी ‘बाइक’ सवार जिहादियोंने आकर गोलियां मारकर हत्या कर दी । खैबर पख्तूनवाह प्रान्तके मुख्यमन्त्री महमूद खानने कहा है कि यह घटना दुःखद है व आरोपियोंको शीघ्र बन्दी बनाया जाएगा । अभी आरोपी अज्ञात हैं ।
इससे पूर्व लगभग ७ माह पूर्व पेशावरमें सतनाम सिंह नामक सिखकी हत्या हुई थी, जिसके आरोपी अभीतक अज्ञात हैं ।
पंजाबके मुख्यमन्त्री भगवंत मानने इस हत्याकी निन्दा की है । ‘भाजपा’ नेता मंजिन्दर सिरसाने कहा कि पाकिस्तानमें सिख भयभीत हैं । पाकिस्तान शासन जिहादियोंके विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है । उन्होंने कहा कि भारत शासनको पाकिस्तानके ‘हाई कमीशन’से सम्पर्क करना चाहिए व पाकिस्तानके राजदूतको भारतके मतसे अवगत कराना चाहिए ।
पाकिस्तानमें अल्पसङ्ख्यकोंपर नित्य अत्याचार होते रहते हैं । इससे भयभीत उनकी सङ्ख्या दिन प्रतिदिन न्यून होती जा रही है । वे वहांसे पलायन करनेको विवश हैं । केन्द्र शासनको इन घटनाओंके प्रति पाकिस्तान शासनके समक्ष क्रोध व्यक्त करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply