अलीगढमें हिन्दूवादी संगठनोंने अवैध ‘मजार-दरगाहों’पर प्रशासनसे ‘बुलडोजर’ चलानेकी मांग
१५ मई, २०२२
उत्तर प्रदेशमें जनपद अलीगढके टप्पलके हेतलपुर गांवके निवासी ओमवीर सिंहने हिन्दूवादी संगठनोंके साथ मिलकर अवैध ‘मजार दरगाह’ निर्माणोंको तुरन्त हटानेकी प्रशासन सहित मन्त्रियोंसे भी मांग की है । इसके साथ ही कार्यवाही नहीं होने पर आन्दोलनकी चेतावनी भी दी है ।
प्रशासनको दिए ज्ञापनमें ओमवीर सिंहने कहा है, “आजकल सडकोंके किनारे और सार्वजनिक भूमिपर अवैध ‘मजार एवं दरगाहों’का निर्माण दिनोंदिन बढता जा रहा है, जो एक सुनियोजित षड्यन्त्र प्रतीत होता है ।” उन्होंने कहा कि जहां वर्षभर पहलेतक कुछ नहीं होता वहां ‘कब्र’ दिखाई देने लगती है । कालान्तरमें उसका विस्तार करके ‘मजार’ बना दी जाती है ।
ओमवीर सिंहने शासनसे इसपर ‘कानून’ बनानेकी मांग की, जिससे बिना अनुमतिके इस प्रकारके निर्माणको रोका जा सके । इस सम्बन्धमें उन्होंने राज्यपालके नामपर जलशक्ति मन्त्री स्वतंत्र देव सिंहको ज्ञापन सौंपा ।
‘इंडिया टीवी’के अनुसार, सांसद गौतमने कहा, “प्रशासनकी सहायता से ऐसे स्थानोंकी भवन एवं निर्माण विभागके अधिकारियोंसे जांच कराई जाएगी । ऐसे सभी स्थानोंपर ‘बुलडोजर’ चलवाया जाएगा, जो अवैध हैं, चाहे वह भवन किसी ‘बिल्डर’ का हो या वह ‘मजार’ या ‘दरगाह’ ही क्यों न हो ! मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथके प्रदेशमें प्रत्येक कार्य संविधानके अनुसार होगा ।”
सभी हिन्दुओंको एकजुट होकर इसके लिए प्रशासनपर दबाव बनाना चाहिए, तभी हम ‘लैंड जिहाद’की समस्याको जडसे समाप्त कर सकते है । यह सभी हिन्दुओंकी मांग है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply