केन्द्र और राज्य शासन हमारी रक्षा करनेमें असमर्थ !
जिहादी आतङ्कवादियोंने ‘तहसीलदार’ कार्यालयमें घुसकर कश्मीरके बडगाव जनपदके चदूरामें राहुल भट्ट नामक हिन्दू शासकीय कर्मचारीकी हत्या कर दी, जिससे अब वहां असन्तोष व्याप्त है । इसके विरुद्ध कश्मीरी हिन्दुओंद्वारा प्रत्येक स्थानपर प्रदर्शन करके केन्द्र एवं जम्मू-कश्मीर शासनके विरोधमें घोषणाएं की जा रही हैं । हिन्दुओंने आरोप लगाया है कि कश्मीरी हिन्दुओंपर निरन्तर आक्रमण किए जाते हैं, तो भी केन्द्र और राज्य शासन उनकी रक्षा करनेमें असमर्थ दिख रही हैं । हिन्दुओंने स्पष्ट किया है कि सुरक्षाकी सुनिश्चितता (गारंटी) न मिलनेपर कार्य नहीं करेंगे । कश्मीरी हिन्दुओंने बारामुल्ला-श्रीनगर महामार्ग एवं जम्मू-श्रीनगर महामार्गको रोककर केन्द्र शासन एवं जम्मु-कश्मीरके उपराज्यपाल मनोज सिन्हाके विरुद्ध घोषणाएं कीं । इस समय ‘भीड’को ‘तितर-बितर’ करनेके लिए ‘पुलिस’ने लाठी ‘चार्ज’कर ‘अश्रुगैस’ छोडे ।
राहुल भट्टके पिताजीने कहा कि राहुल गत अनेक माससे स्थानान्तरके लिए आवेदन दे रहा था; परन्तु जनपद प्रशासनने उस पर कोई विचार नहीं किया । यदि शासकीय कार्यालयमें हिन्दू सुरक्षित न हों, तो वे कहां सुरक्षित होंगे ? कश्मीरी हिन्दुओंकी रक्षा करनेमें शासन पूर्णरूपसे असमर्थ है ।
मात्र शासन-प्रशासनके विरुद्ध प्रदर्शनसे और परिवर्तनसे जिहादियोंकी समस्याका स्थाई समाधान करना असम्भव है । पाकिस्तानका विनाश ही हल है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply