जम्मू कश्मीरमें आतङ्कियोंद्वारा शासकीय कार्यालयमें घुसकर, कश्मीरी हिन्दू राहुल भट्टकी निर्मम हत्या
१३ मई, २०२२
जम्मू-कश्मीरसे पुनः आतङ्की आक्रमणका समाचार उजागर हुआ है । आतङ्कियोंने बडगांव जनपदमें गुरुवार, १२ मई २०२२ को मध्याह्नके समय राजस्व विभागके एक कर्मचारीपर गोलियां चला दी, जिससे वह गम्भीर रूपसे चोटिल हो गया । कर्मचारीको शीघ्र ही चिकित्सा हेतु श्रीनगरके एक चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया गया, जहां कुछ समय पश्चात ही उसकी मृत्यु हो गई । इस सूचनाकी जानकारी मिलनेके पश्चात जम्मू ‘पुलिस’द्वारा क्षेत्रकी घेराबन्दी करके आतङ्कियोंको ढूंढनेका अभियान आरम्भकर दिया गया है । प्रकरण मध्य कश्मीरके चदूरा स्थित ‘तहसीलदार’ कार्यालयमें हुआ । वहीं, मृतकका अभिज्ञान (पहचान) कश्मीरी हिन्दू राहुल भट्टके रूपमें हुआ है । हत्याकी जानकारी कश्मीर ‘जोन पुलिस’ने ‘ट्विटर’पर भी साझा की है । उल्लेखनीय है कि गत शनिवार, ७ मई २०२२ को भी आतङ्कियोंने एक ‘पुलिस’कर्मी गुलाम हसनकी गोली मारकर हत्याकर दी थी ।
कश्मीरमें हत्याओंके प्रकरणमें पुनः वृद्धि होने लगी है । यह सचेत करता हैं कि आतङ्की पुनः फन उठा रहे हैं । अब यदि शीघ्र ही इनपर कठोर कार्यवाही करते हुए इन्हें कुचला न गया तो यह अवश्य भंयकर उत्पात मचाएंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply