‘पोस्ट’ निन्दनीय किन्तु घृणाको प्रोत्साहन नहीं – ज्ञानवापी शिवलिंगपर ‘डीयू’के ‘हिन्दू’ प्राध्यापकको प्रतिभूति देनेवाले न्यायाधीशने स्वयंको भी कहा हिन्दू 


२२ मई, २०२२
      वाराणसीके विवादित ज्ञानवापी ढांचेके ‘वीडियोग्राफिक’ निरीक्षणमें सामने आए शिवलिंगको लेकर अभद्र टिप्पणी करनेवाले देहली विश्वविद्यालयके ‘प्रोफेसर’ रतनलालको प्रतिभूति मिल गई है । रतनलालने स्वयंको एक हिन्दू बताया ।
     रतनलालको शनिवारको (२१ मई २०२२ को) तीस हजारी न्यायालयके मुख्य ‘मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट’ सिद्धार्थ मलिकको न्यायालयमें प्रस्तुत किया गया था । न्यायालयने रतनलालको शिवलिंगके विषयमें कोई भी ‘सोशल मीडिया’ ‘पोस्ट’ या किसी भी प्रकारका साक्षात्कार देनेसे भी मना किया है ।
    न्यायाधीश मलिकने अपने आदेशमें कहा, “व्यक्तिगत जीवनमें अधोहस्ताक्षरी (जज) स्वयं हिन्दू धर्मका एक गौरवान्वित अनुयायी है और इस ‘पोस्ट’को विवादास्पद विषयपर की गई अरुचिकर और अनावश्यक टिप्पणी मानता है ।”
        न्यायाधीश सिद्धार्थ मालिकने यह निर्णयसे सम्भवतः वर्तमान संविधानके अधीन दिया है और उनकी टिप्पणी इस पीडाको व्यक्त कर रही है । भगवानका अपमान करनेवालेको कठोर दण्डका विधान बनाया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution