‘पीएफआई’की ‘रैली’में हिन्दू विरोधी उद्घोष लगानेवाले अल्पवयस्कके पिता बन्दी, केरलमें हिन्दुओंको हत्याकी धमकी
२८ मई, २०२२
केरलमें ‘पीएफआई’की ‘रैली’में हिंसा व उकसाऊ उद्घोष लगानेवाले मुसलमान बच्चेके पिता अशकर अलीको ‘पुलिस’ने उसके घर कोच्चिके पल्लूरथीसे बन्दी बना लिया । उसे अलपुझा ‘पुलिस’को सौंप दिया जाएगा; क्योंकि वहां उसके विरुद्ध परिवाद प्रविष्ट है । अशकर अलीका कहना है कि वह ‘पीएफआई’का सदस्य नहीं है; परन्तु उनके कार्यक्रमोंमें जाता रहता है ।
‘रिपब्लिक टीवी’के अनुसार वह ‘पीएफआई’का ही सदस्य है । उसने ऐसे ही उद्घोष ‘सीएए’ विरोधमें भी लगाए थे । वह अपने व बच्चेद्वारा लगाए उद्घोषोंको सामान्य बता रहा है ।
उल्लेखनीय है कि २१ मईको केरलके अलाप्पुझामें ‘पीएफआई’द्वारा आयोजित प्रदर्शनमें एक अल्पवयस्क बच्चेने हिन्दू व ईसाइयोंको हत्याकी धमकी देते कहा था कि चावल बनाकर रखें, मृत्यु देवता आपके घर आएंगे । यदि आप सम्मानपूर्वक रहते हैं तो ही हमारे संग यहां रह सकते हैं ।
न्यायमूर्ति पीवी कुन्हिकृषनने इसपर टिप्पणी करते कहा था कि इस देशमें ये क्या हो रहा है ? ‘पीएफआई’का इतिहास हिंसासे परिपूर्ण रहा है । अनेक उपद्रवोंमें इनका हस्तक्षेप रहा है तथा कथित किसान आन्दोलनमें भी इन्होंने किसानोंको उकसाया था ।
‘पीएफआई’की गतिविधियां सदैव देशविरोधी रही हैं । ऐसे सङ्गठनपर तत्काल प्रतिबन्ध लगाकर इसके प्रमुख कार्यकर्ताओंको बन्दी बनाना चाहिए । इनके कारण केरलमें अनेक ‘भाजपा’ समर्थित हिन्दुओंकी हत्याएं हुई हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply