भिडन्तके पश्चात आजमगढमें कुख्यात गोतस्कर आमिर, जावेद, अब्दुल्ला और मशरूफ बन्दी, १४० किलो मांस, ‘तमंचा’ और ‘मोटरसाइकिल’ प्राप्त
२६ मई, २०२२
उत्तर प्रदेश ‘पुलिस’ निरन्तर अपराधियोंपर ‘नकेल कसने’के प्रयास कर रही है । इसी क्रममें आजमगढ जनपदमें ‘पुलिस’ने कुख्यात गोतस्कर आमिर समेत ४ आरोपितोंको बन्दी बना लिया है । इनके पाससे ‘पुलिस’को प्रतिबन्धित किया गया मांस, ‘तमंचा’, ‘कारतूस’ और दो ‘मोटरसाइकिल’को राजसात किया है । ये घटना जनपदके सरायमीर ‘थाना’ क्षेत्र की है ।
विवरणके अनुसार, सरायमीर ‘थाने’की ‘पुलिस टीम’ बुधवारकी (२५ मई २०२२ की) रात्रि गोतस्करोंके होनेकी सूचनाके पश्चात ‘गश्त’के लिए निकली थी । ‘गश्त’के मध्य ‘पुलिसकी टीम’ जैसे ही रामरायके पुरा गांव पहुंची तो उसे वहांपर दो सन्दिग्ध ‘बाइक’ दिखीं । ‘पुलिस’वालोंने ‘बाइक सवारों’को रोका तो उन्होंने ‘पुलिस’पर ‘फायर’ कर दिया । ‘पुलिस’ने भी ‘काउंटर फायरिंग’ की । इस मध्य एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि तीन अन्यको भी बन्दी बना लिया गया ।
बन्दीके पश्चात पता चला कि जिस व्यक्तिको ‘गोली’ लगी है, वे कोई और नहीं; अपितु कुख्यात गोतस्कर आमिर है । आमिरके अतिरिक्त पकडे गए तीन अन्य आरोपित जावेद अख्तर, मशरूफ अहमद और मोहम्मद अब्दुल्लाहके रूपमें हुई है । ‘पुलिस’को आरोपितोंके पाससे १४० किलो प्रतिबन्धित मांस, दो ‘तमंचे’ और दो ‘बाइक’ मिली हैं ।
गोसंरक्षण हेतु गोमाताकी हत्यापर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाया जाए, यह सभी हिन्दुओंकी मांग है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply