जोधपुरमें ईसाई धर्मान्तरण, भोले-भाले लोग बन रहे लक्ष्य : अब ‘चर्च’के बाहर हनुमान चालीसाका पाठ करेंगे हिन्दू संगठन


२५ मई, २०२२
     ईसाई ‘मिशनरियों’के धर्मान्तरण किए जाने कि समस्या दिन प्रतिदिन बडी होती जा रही है । पंजाबकी ही भांति राजस्थानके जोधपुरमें कुछ समय पूर्व एक ‘चर्च’ने कुछ हिन्दू परिवारोंका धर्मान्तरण कराया था । इसके विरोधमें अब विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दलने ५ जूनको उसी ‘चर्च’के बाहर हनुमान चालीसाका पाठ करनेकी घोषणा कर दी है ।
       विवरणके अनुसार, इस घटनामें ‘वीएचपी’ और बजरंग दलका आरोप है कि ‘चर्च’के ‘मिशनरी’ निर्धन और भोले-भाले लोगोंको दिग्भ्रमितकर निरन्तर उनका धर्मान्तरण करा रहे हैं । विश्व हिन्दू परिषदके जनपद अध्यक्ष संजय अग्रवालने कहा है कि ५ जूनको सम्बन्धित ‘चर्च’के बाहर हनुमान चालीसाका पाठ करनेकी रणनीति बनाई गई है । इसके पश्चात ‘वीएचपी’का एक प्रतिनिधिमण्डल राजस्थानके सभी विधायकोंसे जाकर मिलेगा और उनको एक पत्र देकर उनसे राजस्थान विधानसभामें धर्मान्तरणके प्रकरणको उठाने और इसके विरोधमें अन्य राज्योंकी शैलीपर राज्य शासन भी एक विधान बनाए, जिससे इस प्रकारकी घटनाओंको रोका जा सके ।
      इसके साथ ही लोगोंमें धर्मान्तरणके प्रति जागरूकता बढानेके लिए ‘वीएचपी’ घर-घर जाकर जनजागरणका कार्य करेगी ।
        हिन्दुओंका अन्य पन्थोंमें हो रहा धर्मान्तरण, इस बातका संकेत है कि हिन्दू समाजको धर्म शिक्षणकी कितनी अधिक आवश्यकता है ? ‘वीएचपी’ जैसे संगठनोंका सहयोगकर हिन्दू समाज अपने जाग्रत होनेका प्रणाम दे ! यह अब समयकी मांग है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution